भाजपा नेता दिलीप घोष की ममता पर टिप्पणी को लेकर विवाद, TMC ने गिरफ्तारी की मांग की

By भाषा | Published: July 7, 2022 06:49 AM2022-07-07T06:49:16+5:302022-07-07T06:55:47+5:30

दिलीप घोष की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने नाराजगी जताई है और पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

Controversy over Dilip Ghosh remarks on Mamata banerjee TMC demands arrest | भाजपा नेता दिलीप घोष की ममता पर टिप्पणी को लेकर विवाद, TMC ने गिरफ्तारी की मांग की

भाजपा नेता दिलीप घोष की ममता पर टिप्पणी को लेकर विवाद, TMC ने गिरफ्तारी की मांग की

Highlightsदिलीप घोष ने ‘इंडिया टुडे ईस्ट कॉनक्लेव’ में एक सत्र के दौरान ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थीडायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी ने पूर्व प्रदेश भाजपा प्रमुख की टिप्पणी पर हैरानी जताई थी ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से घोष को गिरफ्तार कराने की मांग की

कोलकाताः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने नाराजगी जताई है और पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

दिलीप घोष ने ‘इंडिया टुडे ईस्ट कॉनक्लेव’ में एक सत्र के दौरान पिछले राज्य विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के ‘बांग्लार मेये’ (बंगाल की बेटी) अभियान और बाद में गोवा के चुनाव में तटीय राज्य से अपना संबंध बताने के संदर्भ में मुख्यमंत्री के खिलाफ कुछ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां कर दीं।

डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी ने पूर्व प्रदेश भाजपा प्रमुख की टिप्पणी पर हैरानी जताते हुए ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से घोष को गिरफ्तार कराने की मांग की और भाजपा से पूछा कि क्या पार्टी के नेता देश की एकमात्र मौजूदा महिला मुख्यमंत्री के बारे में इस तरह बात करते हैं? 

Web Title: Controversy over Dilip Ghosh remarks on Mamata banerjee TMC demands arrest

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे