लाइव न्यूज़ :

जोमैटो प्रकरण के बाद चिकन व्यंजन का नाम तमिलनाडु के ब्राह्मणों से जोड़ने पर विवाद

By भाषा | Updated: August 4, 2019 18:39 IST

संबंधित रेस्तरां ने व्यंजन का नाम ‘कुंभकोणम अय्यर चिकन’ करने पर माफी मांग ली है, लेकिन इस तरह का नाम रखने की उसकी मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। एक हिंदू संगठन का आरोप है कि ‘सस्ती लोकप्रियता’ बटोरने के लिए ऐसी हरकत की गयी।

Open in App
ठळक मुद्देब्राह्मणों और हिंदुओं के संगठनों की कड़ी आपत्ति के बाद होटल ने माफी मांग ली है सोशल मीडिया से प्रचार सामग्री को हटा दिया है।

जोमैटो से जुड़े प्रकरण के कुछ दिन बाद तमिलनाडु के एक रेस्तरां ने चिकन से बने व्यंजन का नाम अय्यर ब्राह्मणों पर करते हुए नया विवाद खड़ा कर दिया। वहीं, एक अन्य होटल ने घोषणा की है कि जो लोग खाने को धर्म से जोड़ेंगे, उन्हें भोजन नहीं परोसा जाएगा।

संबंधित रेस्तरां ने व्यंजन का नाम ‘कुंभकोणम अय्यर चिकन’ करने पर माफी मांग ली है, लेकिन इस तरह का नाम रखने की उसकी मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। एक हिंदू संगठन का आरोप है कि ‘सस्ती लोकप्रियता’ बटोरने के लिए ऐसी हरकत की गयी।

ब्राह्मणों और हिंदुओं के संगठनों की कड़ी आपत्ति के बाद होटल ने माफी मांग ली है और सोशल मीडिया से प्रचार सामग्री को हटा दिया है। तमिलनाडु के तंजावुर जिले में कुंभकोणम नगर है जहां तमिल ब्राह्मणों की अच्छी खासी आबादी है। यह शहर खास किस्म की कॉफी ‘कुंभकोणम कॉफी’ के लिए भी प्रसिद्ध है ।

हिंदू तमिझर काची के नेता रामा रविकुमार ने आरोप लगाया कि सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए इस तरह की हरकत की गयी है। वहीं, मदुरै से करीब 110 किलोमीटर दूर पुडुकोट्टाई के होटल ने एक बोर्ड टांगकर उस पर लिखा है , ‘‘भोजन को धर्म से जोड़ने वालों के लिए कोई खाना नहीं है। खाने का धर्म नहीं होता।’’

कुछ दिन पहले जोमैटो से जुड़ा एक प्रकरण हुआ था। मामले में एक व्यक्ति ने यह कहते हुए जोमैटो के डिलीवरी बॉय से खाना लेने से इनकार कर दिया था कि वह दूसरे धर्म का है। बाद में जोमैटो ने ट्वीट में कहा था, ‘‘‘खाने का कोई धर्म नहीं होता। यह खुद एक धर्म है।’’ 

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां