लाइव न्यूज़ :

विवादास्पद स्वयंभू नित्यानंद का पासपोर्ट रद्द, भारतीय दूतावासों को सतर्क किया गयाः विदेश मंत्रालय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2019 20:17 IST

मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने यह भी कहा कि मंत्रालय ने विदेशों में स्थित सभी मिशनों और पोस्टों को नित्यानंद के बारे में सतर्क कर दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देइक्वाडोर सरकार ने इस बात से इनकार किया है कि उसने उसे शरण दी है। कथित बलात्कार और अपहरण सहित कई मामलों में नित्यानंद भारत में वांछित है।

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने विवादास्पद स्वयंभू बाबा नित्यानंद का पासपोर्ट रद्द कर दिया है और नये पासपोर्ट की उसकी याचिका भी खारिज कर दी है। मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने यह भी कहा कि मंत्रालय ने विदेशों में स्थित सभी मिशनों और पोस्टों को नित्यानंद के बारे में सतर्क कर दिया है। 

सरकार ने विवादास्पद स्वयंभू बाबा एवं बलात्कार के आरोपी नित्यानंद का पासपोर्ट रद्द कर दिया है। वहीं, इक्वाडोर सरकार ने इस बात से इनकार किया है कि उसने उसे शरण दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि विदेशों में स्थित सभी भारतीय राजनयिक मिशन और केंद्रों (पोस्ट) को स्थानीय सरकारों को सूचना देने के लिए सतर्क कर दिया गया है ताकि उसका (नित्यानंद का) पता लगाया जा सके।

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमनें विदेशों में स्थित अपने सभी राजनयिक मिशन और केंद्रों को स्थानीय सरकारों को सूचना देने के लिए सतर्क कर दिया है ताकि उसका पता लगाया जा सके।’’ कथित बलात्कार और अपहरण सहित कई मामलों में नित्यानंद भारत में वांछित है।

कुमार ने कहा कि नित्यानंद के पासपोर्ट की वैधता 2018 में समाप्त होने से पहले ही उसे रद्द कर दिया गया था और नये पासपोर्ट के लिए उसके आवेदन को भी खारिज कर दिया गया क्योंकि उसके खिलाफ मामले लंबित हैं। नित्यानंद द्वारा अपने वेबसाइट पर ‘कैलासा’ नाम से खुद का अपना देश बनाने की घोषणा से जुड़ी खबरों के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा, ‘‘एक वेबसाइट शुरू करना एक राष्ट्र बनाने से अलग चीज है।’’

उसी से जुड़े एक घटनाक्रम में इक्वाडोर दूतावास ने एक बयान में इस बात से साफ-साफ इनकार किया है कि उसने नित्यानंद को शरण दी या उसकी सरकार ने इक्वाडोर के आसपास या किसी दूर दराज के क्षेत्र में दक्षिण अमेरिका में कोई जमीन या द्वीप खरीदने में मदद की। ये खबरें आई थी कि स्वयंभू ने इक्वाडोर की मदद से दक्षिण अमेरिका में एक द्वीप खरीदा है।

बयान में कहा गया है कि इक्वाडोर ने नित्यानंद द्वारा शरण मांगने के लिए किए गए अनुरोध को खारिज कर दिया और बाद में वह संभवत: हैती की ओर जाने के लिए इक्वाडोर से रवाना हो गया। इसमें कहा गया है, ‘‘सभी सूचनाएं, चाहे वे भारत में डिजिटल और प्रिंट मीडिया में प्रकाशित हुई हों, कथित तौर पर https://kailaasa.org वेबसाइट पर आधारित हैं, जिसे नित्यानंद या उसके आदमी चलाते हैं।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘इस तरह सभी डिजिटल या प्रिंट मीडिया हाउसों को नित्यानंद से जुड़ी सभी खबरों में इक्वाडोर का जिक्र करने से बचना चाहिए।’’ 

टॅग्स :कर्नाटकमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है