लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का आरोप, फेसबुक और व्हाट्सप्प भारत में सत्तारूढ़ BJP के नियंत्रण में कर रहे हैं काम

By शीलेष शर्मा | Updated: August 29, 2020 18:06 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने मार्क ज़ुकेरबर्ग को सचेत किया है कि कानूनी माध्यम से कांग्रेस इस पर अंकुश लगाने का काम करेगी ताकि कोई विदेशी कंपनी सोशल मीडिया का दुरुपयोग न कर पाए।

Open in App
ठळक मुद्देपवन खेड़ा कहते हैं, जो कुछ भारत में फेसबुक और व्हाट्सप्प कर रहा है वह 130 करोड़ भारतीयों के साथ धोखा है। केसी वेणुगोपाल ने शिकायत दर्ज कराते हुए लिखा कि आपके (फेसबुक) संस्था के अनेक लोग भाजपा से मिले हुए हैं।

नई दिल्ली: भाजपा और फेसबुक के रिश्तों को लेकर कांग्रेस आक्रामक हो गयी है। पार्टी के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने एक महीने में फेसबुक के चेयरमैन मार्क ज़ुकेरबर्ग को दूसरा पत्र लिख कर वाल स्ट्रीट के बाद टाइम मैगज़ीन का हवाला देते हुए आरोप लगाया है कि फेसबुक और व्हाट्सप्प भारत में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी के राजनैतिक हितों का संगरक्षण कर रहे हैं। सही मायने में इन दोनों सोशल मीडिया पर भाजपा का ही नियंत्रण है। 

वेणुगोपाल ने शिकायत दर्ज कराते हुए लिखा कि आपके संस्था के अनेक लोग भाजपा से मिले हुए हैं। देश में 40 करोड़ से अधिक भारतीय व्हाट्सप्प का इस्तेमाल कर रहे हैं , जिनको आपकी संस्था के लोग भाजपा के हितों में प्रभावित कर रहे हैं। चेतावनी भरे लहजे में वेणुगोपाल ने ज़ुकेरबर्ग को सचेत किया है कि कानूनी माध्यम से कांग्रेस इस पर अंकुश लगाने का काम करेगी ताकि कोई विदेशी कंपनी सोशल मीडिया का दुरुपयोग न कर पाए।  

पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पिछले दस दिनों में हुए खुलासों का ज़िक्र करते हुए इशारा किया कि विदेशी अखबारों और पत्रिकाओं में हुए खुलासे के बाद ये मुद्दा अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है। उन्होंने अंकिया दास के बाद अब शिव नाथ ठुकराल पर आरोप लगाया कि टाइम मैगज़ीन के अनुसार उनकी भाजपा से मिली भगत है।

2014 के चुनाव में मोदी ने जो टीम बनायी उसमें भी ठुकराल की भूमिका थी। अलेक्स स्टामॉस का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जब नियुक्तियां सत्ता धारी दल के  हस्तक्षेप से होंगी तो ऐसा झुकाव स्वाभाविक है। 

पवन खेड़ा मानते हैं कि जो कुछ भारत में फेसबुक और व्हाट्सप्प कर रहा है वह 130 करोड़ भारतीयों के साथ धोखा है। उनका यह भी आरोप था कि फेसबुक लोगों का डाटा भाजपा को उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने पूछा  कि आखिर ये सब किसके दवाब में हो रहा है।

 

कांग्रेस और फेसबुक की लड़ाई में राहुल गाँधी भी हमलावर हो गए हैं। कांग्रेस के हमले और वेणुगोपाल की चिट्ठी के बाद राहुल ने ट्वीट किया , "अमेरिका टाइम मैगज़ीन ने व्हाट्सप्प और भाजपा की साठगांठ का खुलासा किया, 40 करोड़ भारतीय व्हाट्सप्प इस्तेमाल करते हैं और अब व्हाट्सप्प चाहता है कि  उससे पैसों  का भुगतान भी किया जाए।  इसके लिए मोदी सरकार की स्वीकृति की ज़रूरत है। इसीलिए भाजपा की व्हाट्सप्प पर पकड़ है। "  

टॅग्स :फेसबुकव्हाट्सऐपभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल