लाइव न्यूज़ :

Congress Working Committee Elections 2024: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बने राहुल गांधी, कांग्रेस कार्य समिति की बैठक से पहले कई नेताओं ने की मांग, इन मुद्दे पर चर्चा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 8, 2024 11:49 IST

Congress Working Committee Elections 2024: कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक शनिवार को आरंभ हो गई, जिसमें लोकसभा चुनाव और इसमें पार्टी के प्रदर्शन पर चर्चा की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देCongress Working Committee Elections 2024: नेतृत्व की सराहना करते हुए प्रस्ताव पारित किया जा सकता है।Congress Working Committee Elections 2024: कांग्रेस ने इस लोकसभा चुनाव में 99 सीटें जीती हैं।Congress Working Committee Elections 2024: पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 52 सीट जीती थीं।

Congress Working Committee Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 खत्म हो गया है। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हो रही है। बैठक से पहले कई नेता और कार्यकर्त्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग की है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शनिवार 8 जून को सुबह 11:00 बजे होने वाली विस्तारित कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक की घोषणा की। सीडब्ल्यूसी की बैठक के साथ पार्टी शाम 5:30 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक बुलाएगी। सभी नवनिर्वाचित लोकसभा सांसद और राज्यसभा सांसद शामिल होंगे, जिसके बाद 7 बजे होटल अशोक में रात्रिभोज होगा। कांग्रेस ने इस लोकसभा चुनाव में 99 सीटें जीती हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 52 सीट जीती थीं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित विस्तारित कार्य समिति की बैठक में पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कार्य समिति के अन्य सदस्य एवं वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। इस बैठक में चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के लिए पार्टी नेतृत्व की सराहना करते हुए प्रस्ताव पारित किए जाने की संभावना है।

कार्य समिति की बैठक के बाद शाम साढ़े पांच बजे संसदीय दल की बैठक बुलाई गई है। संसदीय दल की बैठक में लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्य और राज्यसभा के सदस्य शामिल होंगे। इस बैठक में लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता के चुनाव पर भी विचार हो सकता है। लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल का नेता ही नेता प्रतिपक्ष होगा। 

 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024कांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधीप्रियंका गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान