लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के अकबर का तहलका, सबसे ज्यादा वोटों से बीजेपी कैंड‌िडेट को किया था चित

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 14, 2018 14:06 IST

मोहम्मद अकबर इस विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक मत प्राप्त करने वाले उम्मीदवार भी हैं. पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं.

Open in App

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के मोहम्मद अकबर ने कवर्धा सीट पर सबसे अधिक अंतर से तथा भाजपा की रंजना साहू ने धमतरी सीट पर सबसे कम अंतर से जीत हासिल की है. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने गुरुवार को यहां बताया कि विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक 59,284 मतों के अंतर से कांग्रेस के मोहम्मद अकबर विजयी हुए.

उन्हें कुल 1,36,320 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के अशोक साहू को कुल 77,036 मत मिले. साहू ने बताया कि मोहम्मद अकबर इस विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक मत प्राप्त करने वाले उम्मीदवार भी हैं. पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं. वह दो बार 2003 और 2008 में विधायक रह चुके हैं. हालांकि 2013 में वह कवर्धा से भाजपा के अशोक साहू से 2,558 मतों से हार गए थे.

उन्होंने बताया कि राज्य में सबसे कम 464 मतों के अंतर से धमतरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की रंजना डीपेंद्र साहू ने जीत हासिल की है. पहली बार विस पहुंची रंजना साहू रंजना साहू को कुल 63,198 मत प्राप्त हुए हैं. उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के गुरूमुख स‌िंह होरा को कुल 62,734 मत प्राप्त हुए.

रंजना साहू पहली बार विधानसभा पहुंची है. वहीं गुरूमुख सिंह होरा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं तथा वह वर्ष 2008 से लगातार धमतरी सीट पर चुनाव जीत रहे थे. 50 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल कांग्रेस के अमितेष शुक्ला, द्वारिकाधीश यादव, कुंवर सिंह निषाद, उत्तरी गणपत जांगड़े और किस्मत लाल नंद ने भी 50 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की है.

उन्होंने बताया कि राजिम सीट से अमितेष शुक्ला ने भाजपा के संतोष उपाध्याय को 58,132 मतों के अंतर पराजित किया वहीं खल्लारी सीट से कांग्रेस के द्वारिकाधीश यादव ने भाजपा की मोनिका साहू को 56,978 मतों से पराजित किया. ताराचंद 55,394 मतों के अंतर से हारे अधिकारी ने बताया कि गुंडरदेही सीट से कांग्रेस के कुंवर सिंह निषाद ने भाजपा के दीपक ताराचंद साहू को 55,394 मतों के अंतर से हराया.

सारंगढ़ सीट से कांग्रेस की उत्तरी गणपत जांगड़े ने भाजपा की केराबाई मनहर को 52,389 मतों से पराजित किया. सराईपाली सीट से कांग्रेस के किस्मत लाल नंद ने भाजपा के श्याम तांडी को 52,288 मतों से पराजित किया है. छत्तीसगढ़ में 15 वर्षों से भाजपा के शासन को समाप्त करते हुए कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है.

टॅग्स :विधानसभा चुनावछत्तीसगढ़ चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी