लाइव न्यूज़ :

अब कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को पढ़ाएगी राष्ट्रवाद का पाठ, बीजेपी से हुए नुकसान की करेगी भरपाई

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 7, 2019 12:49 IST

कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को तैयार करने के लिए प्रशिक्षण पाठ्यक्रम चलाएगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देअब कांग्रेस पार्टी अपने कार्यर्ताओं को नए सिरे से तैयार करने में जुटने जा रही है। उसकी योजना है कि जिन मुद्दों के सहारे नरेंद्र मोदी सत्ता पर काबिज हुए उन्हीं के जरिए आगे की रणनीति बनाई जाए।

अब कांग्रेस पार्टी अपने कार्यर्ताओं को नए सिरे से तैयार करने में जुटने जा रही है। उसकी योजना है कि जिन मुद्दों के सहारे नरेंद्र मोदी सत्ता पर काबिज हुए उन्हीं के जरिए आगे की रणनीति बनाई जाए। इसके लिए पार्टी प्रशिक्षण देगी। कांग्रेस के एजेंडे में सबसे खास मुद्दा राष्ट्रवाद है। हालांकि, कांग्रेस ने रणनीति बनाने में थोड़ी देरी कर दी है क्योंकि हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव इसी महीने में होने हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा जा रहा है कि कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को तैयार करने के लिए प्रशिक्षण पाठ्यक्रम चलाएगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इन विषयों में मुख्यतः राष्ट्रवाद, संचार और चुनाव अभियान शामिल होगा। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के झूठे राष्ट्रवाद को उजागर करना है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार के नए तंत्र के बारे में भी सिखाया जाएगा, जिसमें प्रशिक्षण का एक प्रमुख मुद्दा यह होगी कि मतदान अभियान कैसे किया जाए। इसके अलावा पार्टी संचार साधनों, रणनीति और नियमित आधार पर ज्वलंत मुद्दों पर मतदाताओं को आकर्षित करने की कोशिश करेगी।

बताया गया है कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राज्य इकाई प्रमुखों व विधायक दल के नेताओं के बीच हालिया मंथन के दौरान टॉप एजेंडा में प्रशिक्षण भी शामिल था। कांग्रेस ने अब बीजेपी को राष्ट्रवाद पर मिली राजनीतिक सफलता से हुए पार्टी के नुकसान को कम करने पर ध्यान केंद्रित किया है। 

राष्ट्रवाद एक एक ऐसा मुद्दा रहा है जिसे कांग्रेस ने बहुत हल्के में लिया। लेकिन, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी ने हिंदुत्व का मुद्दा राष्ट्रीय स्तर उठाया और साथ ही सरदार पटेल जैसे स्वतंत्रता सेनानियों को आगे बढ़ाया। वहीं, जवाहरलाल नेहरू को उनकी अनदेखी करने के लिए जमकर कोसा। 

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव