ओडिशा में एक-दूसरे को बचाने के लिए कांग्रेस, बीजद में गुप्त समझौता : भाजपा

By भाषा | Published: November 29, 2020 09:14 PM2020-11-29T21:14:38+5:302020-11-29T21:14:38+5:30

Congress to save each other in Odisha, secret agreement in BJD: BJP | ओडिशा में एक-दूसरे को बचाने के लिए कांग्रेस, बीजद में गुप्त समझौता : भाजपा

ओडिशा में एक-दूसरे को बचाने के लिए कांग्रेस, बीजद में गुप्त समझौता : भाजपा

भुवनेश्वर, 29 नवंबर ओडिशा में रविवार को विपक्षी भाजपा ने सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस के बीच ''गुप्त समझौता'' होने और विधानसभा में कथित तौर पर एक-दूसरे को बचाने का आरोप लगाया।

सदन में विपक्ष के नेता पीके नाइक और उनकी पार्टी के विधायकों ने कृषि मंत्री अरुण कुमार साहू को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग उठाई। नयागढ़ जिले में पांच वर्षीय बच्ची के अपहरण एवं हत्या के आरोपी को कथित तौर पर बचाने को लेकर विपक्ष ने साहू को हटाए जाने की मांग की।

इससे पहले दिन में भाजपा के विधायकों ने विधानसभा की कार्यवाही बाधित की। वहीं, कांग्रेस के विधायकों ने कहा कि जब ओडिशा सरकार उच्च न्यायालय की निगरानी में विशेष जांच दल के गठन की घोषणा कर चुकी है तो ऐसे में कार्यवाही बाधित करने का कोई औचित्य नहीं है।

बाद में नाइक के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरना दिया।

नाइक ने आरोप लगाया कि मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही कांग्रेस ने बीजद के साथ हुए ''गुप्त समझौते'' के बाद अचानक पलटी मारते हुए अपना विरोध वापस ले लिया।

वहीं, कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्रा ने कहा कि किसी को ऐसा नहीं सोचना चाहिए कि उच्च न्यायालय की निगरानी में होने वाली जांच को कोई मंत्री प्रभावित कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress to save each other in Odisha, secret agreement in BJD: BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे