लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी से मिले सचिन पायलट, तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, जानें कर्नाटक चुनाव पर क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 29, 2023 16:05 IST

सचिन पायलट ने विश्वास जताया क‍ि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी जीत दर्ज करेगी और पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में बेरोजगारी चरम पर है, महंगाई चरम है।केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है, इसलिए जनता बदलाव चाहती है।कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की स्थिति पहले से बहुत मजबूत है।

जयपुरः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सचिन पायलट ने शनिवार को जयुपर में राजस्‍थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी से मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात को अनौपचारिक बताया। पायलट जोशी से उनके निवास पर मिले। उन्होंने इसकी तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, “आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी जी के घर पर उनसे मुलाकात की।”

 

हालांकि, बाद में मुलाकात के एजेंडे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने मीडिया से कहा, “हमारी बैठक अनौपचारिक थी।” इसके साथ ही पायलट ने विश्वास जताया क‍ि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी जीत दर्ज करेगी और पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा क‍ि देश में बेरोजगारी चरम पर है, महंगाई चरम है और केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है, इसलिए जनता बदलाव चाहती है।

पायलट ने कहा, “और कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की स्थिति पहले से बहुत मजबूत है। वहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रचार केवल डराकर वोट हासिल करने की कोशिश रहा है, लेकिन कांग्रेस ने व्यापक प्रचार क‍िया है और जो रुझान आ रहे हैं, मुझे लगता है कि हम राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।”

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्‍ली में धरने पर बैठे पहलवानों पर पायलट ने कहा क‍ि यह हम सबके लिए शर्मिंदगी और दुर्भाग्य की बात है कि जिन खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया, पदक दिलाए, आज वे धरने पर बैठे हैं और (केंद्र) सरकार उनकी मदद के लिए आगे नहीं आ रही है।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव