कांग्रेस ने झारखंड चुनाव के लिए उम्मीदवारों की आखिरी सूची जारी की, यहां पढ़ें सभी नाम

By भाषा | Updated: November 22, 2019 23:10 IST2019-11-22T23:10:16+5:302019-11-22T23:10:16+5:30

झारखंड में कांग्रेस 81 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में झामुमो और राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। पार्टी 31 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है।

Congress released the final list of candidates for Jharkhand elections, read all the names here | कांग्रेस ने झारखंड चुनाव के लिए उम्मीदवारों की आखिरी सूची जारी की, यहां पढ़ें सभी नाम

कांग्रेस ने झारखंड चुनाव के लिए उम्मीदवारों की आखिरी सूची जारी की, यहां पढ़ें सभी नाम

Highlightsकांग्रेस पार्टी 31 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है।झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में चुनाव होंगे।

कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को तीन उम्मीदवारों की सूची जारी की। यह इस चुनाव के लिए उसके उम्मीदवारों की अंतिम सूची है। पार्टी की ओर से शुक्रवार रात तीन उम्मीदवारों की सूची जारी की गई। पार्टी ने सिमरिया से योगेंद्र बैठा, बगोदर से वासुदेव वर्मा और बोकारो से श्वेता सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। झारखंड में कांग्रेस 81 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में झामुमो और राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। पार्टी 31 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है।

इससे पहले कांग्रेस ने झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं सूची रविवार को जारी की थी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जगन्नाथपुर (एसटी) से सोना राम सिंकू, कांके (एससी) से राजीव कुमार के स्थान पर सुरेश बैथा और मंदार से सन्नी टोप्पो की उम्मीदवारी को मंजूरी दी। झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में चुनाव होंगे। नतीजों की घोषणा 23 दिसंबर को होगी।

उधर, झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक शशि भूषण समद पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद जेवीएम पी में शामिल हो गए और पार्टी ने उन्हें अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है । झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) ने रविवार को उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की जिसमें समद का नाम भी शामिल है।

Web Title: Congress released the final list of candidates for Jharkhand elections, read all the names here

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे