लाइव न्यूज़ :

कई हफ्तों की हलचल के बाद कांग्रेस ने किया साफ, 'राहुल गांधी अध्यक्ष थे और रहेंगे'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 12, 2019 19:06 IST

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को महज 52 सीटों पर जीत मिली जिसके बाद राहुल गांधी कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव-2019 में कांग्रेस को सिर्फ 52 सीटें मिली हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) 303 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत से जीती है।सोनिया गांधी दिसंबर 2017 तक पार्टी अध्यक्ष रहीं। उनके बाद उनके बेटे और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी संभाली थी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह साफ कर दिया है कि राहुल गांधी ही कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे। लोकसभा चुनाव-2019 में मिली हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में इस्तीफे की पेशकश की थी। जिसको पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा स्वीकार नहीं किया गया था। रणदीप सुरजेवाला ने आज (12 जूव) कहा है, राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष थे, हैं और बने रहेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अनौपचारिक बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए रणदीप सुरजेवाला ने यह बयान दिया है। 

रणदीप सुरजेवाला से जब ये पूछा गया कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी के विकल्प की तलाश की जा रही है? जवाब में रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''इस सवाल का कोई मतलब नहीं है, राहुल गांधी अध्यक्ष थे और रहेंगे। हमने से किसी को इसमें कोई शक नहीं है।'' लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को महज 52 सीटों पर जीत मिली थी। सोनिया गांधी दिसंबर 2017 तक पार्टी अध्यक्ष रहीं। उनके बाद उनके बेटे और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी संभाली थी।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अनौपचारिक बैठक में अहमद पटेल, पी चिदबंरम, गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, आनंद शर्मा और सुरजेवाला शामिल थे। बैठक 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड स्थित पार्टी के वार रूम में हुई। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक अनौपचारिक बैठक में महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर हुई। 

टॅग्स :राहुल गांधीरणदीप सुरजेवालाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह