लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का पूरे देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई नेता

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 29, 2020 11:36 IST

पेट्रोल- डीजल के दाम में लगातार 22 दिन बढ़ोतरी देखी गई है। तीन हफ्तों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अब तक क्रमश: 9.12 और 11,01 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने आज सोशल मीडिया में ‘स्पीक अप ऑन पेट्रोलियम प्राइज हाइक’ कैम्पेन चला रही है। कांग्रेस ने दावा किया है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान कोरोना वायरस संबंधी प्रोटोकॉल और सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा। 

नई दिल्ली: कांग्रेस आज (29 जून) को पूरे देश में  पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस देशभर में जिला मुख्यालय पर धरना दे रही है। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल के घर के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे थे, तो दिल्ली पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। दिल्ली कांग्रेस ने ट्वीट कर बताया, पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे दिल्ली कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिषेक दत्त और शिवानी चोपड़ा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तानाशाही सरकार इस तरह से हमारी आवाज नहीं दबा सकती, हम अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

इसके अलावा चांदनी चौक जिला कांग्रेस अध्यक्ष मो. उस्मान, प्रदेश कांग्रेस के नेता संदीप गोस्वामी को भी दिल्ली पुलिस ने डिटेन किया है।

IP कॉलेज के पास पेट्रोल और डीजल की बढ़ रही कीमतों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कांग्रेस ने कहा, "धारा144 का हवाला देकर हमें हिरासत में ले लिया गया फिर भी हम सरकार द्वारा बढ़ाए गए दामों का विरोध करते हैं,विरोध करते रहेंगे।"

बेंगलुरु में पूर्व सीएम सिद्धारमैया और अन्य नेताओं ने निकाली साइकिल मार्च

बेंगलुरु में भी कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व  मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ साइकिल मार्च निकाला।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सहित अन्य कार्यकर्ता साइकिल मार्च निकालते हुए

पटना में भी पेट्रोल-डीजल कीमतों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता साइकिल, बैलगाड़ी और घोड़े की सवारी करते दिखे। 

अहमदाबाद में भी हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेता

अहमदाबाद में भी पेट्रोल और डीजल की बढ़ रही कीमतों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा, "एक तरफ कोरोना महामारी और दूसरी तरफ मंहगाई की मार। पेट्रोल डीज़ल की कीमतें बढ़ाकर ये सरकार पूरे देश को लूट रही है"

जरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा विरोध प्रदर्शन करते हुए।

कांग्रेस ने कहा है, कच्चे तेल की कीमतों और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों में अंतर स्पष्ट कर रहा है कि भाजपा की लूटनीति पूरे जोर-शोर से चल रही है। कांग्रेस ने कहा, पिछले 6 साल में पेट्रोल-डीजल पर 12 बार कर बढ़ाकर भाजपा ने आम जनता को लूटने का काम किया है। इस महामारी संकट में लगातार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने भाजपा के जनविरोधी चेहरे को बेनकाब किया है। जनहित पर मुनाफाखोरी भारी है।

कांग्रेस का दावा है कि पिछले 6 साल में भाजपा ने पेट्रोल-डीजल से अनुमानित 18 लाख करोड़ का मुनाफा कमाया है। पिछले 6 साल की लगातार लूट के बावजूद भी जनता को क्रूड ऑयल की घटती कीमतों का मुनाफा देने से भाजपा का इंकार स्पष्ट कर रहा है कि भाजपा का लक्ष्य जनसेवा नहीं मुनाफाखोरी है।

कांग्रेस ने ट्वीट किया है, भाजपा ने अच्छे दिनों का नारा लगाकर जनता के 'अच्छे दिनों' को छीन लिया था। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल के लगातार घटते दामों के बावजूद भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान को छू रही हैं। क्योंकि भाजपा जनहितैषी नहीं जनविरोधी है।

पेट्रोल- डीजल के दाम में वृद्धि का सिलसिला लगातार 22वें दिन भी जारी रहा

पेट्रोल- डीजल के दाम में वृद्धि का सिलसिला लगातार 22वें दिन भी जारी है। डीजल के दाम सोमवार को 13 पैसे बढ़कर 80.53 रुपये प्रति लीटर की नई ऊंचाई पर पहुंच गए। पिछले तीन सप्ताह में डीजल के दाम में कुल मिलाकर 11.14 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के मुताबिक सोमवार को पेट्रोल के दाम में पांच पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 13 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई।

इस वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम 80.38 रुपये से बढ़कर 80.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 80.40 रुपये से बढ़कर 80.53 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। पेट्रोल, डीजल के दाम में राज्यों में अंतर होता है क्योंकि हर राज्य में ईंधन पर लगने वाले बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (वैट) की दर अलग अलग है।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव, जानें ईंधन पर इसका क्या असर; प्राइस लिस्ट यहां

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारत अधिक खबरें

भारतIndigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए 37 ट्रेनों में 116 कोच जोड़े गए

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई