Congress president election: सोनिया गांधी से मिले सीएम गहलोत, कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे शशि थरूर, मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात की

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 21, 2022 04:35 PM2022-09-21T16:35:04+5:302022-09-21T16:36:41+5:30

Congress president election:कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का स्पष्ट संकेत देने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की।   

Congress president election Rajasthan CM Ashok Gehlot arrives 10 Janpath meet Sonia Gandhi Shashi Tharoor contest meet Madhusudan Mistry | Congress president election: सोनिया गांधी से मिले सीएम गहलोत, कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे शशि थरूर, मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात की

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव हो रहा है।

Highlightsअधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी।नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है।

नई दिल्लीः राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपथ पहुंचे। सोनिया गांधी से मुलाकात कर कई मुद्दे पर चर्चा की। शशि थरूर चुनाव लड़ सकते हैं। थरूर ने केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात कर नामांकन की प्रक्रिया की जानकारी ली।

माना जा रहा है कि सोनिया गांधी से उनकी मुलाकात के दौरान अध्यक्ष पद के चुनाव से जुड़े विषयों पर ही मुख्य रूप से चर्चा हुई है। मुलाकात से पहले गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का स्पष्ट संकेत दिया और कहा कि पार्टी के लोगों का जो फैसला होगा, उसे वह मानेंगे।

गहलोत ने यह भी कहा कि वह कोच्चि जाकर राहुल गांधी को इस बात के लिए मनाने का आखिरी प्रयास करेंगे कि वह पार्टी अध्यक्ष का पद संभालें। उनका कहना था कि राहुल गांधी से बातचीत करने के बाद ही वह तय करेंगे कि आगे क्या करना है। गहलोत दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद आज शाम मुंबई जाएंगे और बृहस्पतिवार को केरल जाएंगे, जहां राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगे। उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पहले ही संकेत दे दिया है कि वह अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। थरूर ने यहां कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात की। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी।

नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे। मिस्त्री ने बताया कि थरूर ने उनसे मुलाकात कर निर्वाचक मंडल की सूची, चुनाव एजेंट और नामांकन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की।

उन्होंने कहा, "थरूर अपने किसी व्यक्ति को 24 सितंबर को नामांकन फॉर्म लेने के लिए भेजेंगे। वह संतुष्ट होकर यहां से गए।" मिस्त्री ने कहा कि थरूर ने मुख्य रूप से नामांकन पत्र दाखिल करने की औपचारिकताओं के बारे में जानकारी ली। थरूर ने कुछ दिनों पहले संकेत दिया था कि वह चुनाव लड़ सकते हैं।

(इनपुट एजेंसी)

Web Title: Congress president election Rajasthan CM Ashok Gehlot arrives 10 Janpath meet Sonia Gandhi Shashi Tharoor contest meet Madhusudan Mistry

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे