कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव: नामांकन का आज आखिरी दिन, मल्लिकार्जुन खड़गे उतरेंगे रेस में! G-23 वाले मुकुल वासनिक के नाम की भी चर्चा

By विनीत कुमार | Published: September 30, 2022 08:34 AM2022-09-30T08:34:44+5:302022-09-30T08:38:17+5:30

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। शशि थरूर और दिग्विजय सिंह आज नामांकन भरेंगे। इसके अलावा कई और नाम भी चर्चा में आ गए हैं। सूत्रों के अनुसार राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकर्जुन खड़गे भी मैदान में उतर सकते हैं।

Congress President election: Mallikarjun Kharge may file nomination, name of Mukul Wasnik also in discussion | कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव: नामांकन का आज आखिरी दिन, मल्लिकार्जुन खड़गे उतरेंगे रेस में! G-23 वाले मुकुल वासनिक के नाम की भी चर्चा

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव: मल्लिकार्जुन खड़गे भी उतरेंगे रेस में! (फाइल फोटो)

Highlightsकांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन, कई उम्मीदवारों के नाम की चर्चा।नए उम्मीदवारों में मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम की चर्चा सबसे तेज, आज भर सकते हैं नामांकन।जी-23 वाले मुकुल वासनिक और मनीष तिवारी के भी चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा।

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। ऐसे में मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों को लेकर तस्वीर अभी भी पूरी तरह साफ नहीं है। राजस्थान में उपजे हालात और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पीछे हटने के बाद कई उम्मीदवारों के नाम की चर्चा तेज हो गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह सहित केरल से सांसद शशि थरूर ने अपना नामांकन पत्र जमा करने का ऐलान कर दिया है। 

दिग्विजय सिंह भी गांधी करीबी माने जाते हैं। इन सबके बीच मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम की चर्चा भी तेज हो गई है। वे भी गांधी परिवार के साथ माने जाते हैं। सूत्रों के अनुसार खड़गे आज अपना नामांकन भर सकते हैं। इनके अलावा चर्चा है कि कुमारी शैलजा भी नामांकन दाखिल कर सकती हैं। मीरा कुमार के नाम की भी चर्चा है। नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है। ऐसी भी चर्चा है कि G-23 ग्रुप 'आधिकारिक' तौर पर अपना प्रत्याशी उतार सकता है।

जी-23 वाले मुकुल वासनिक लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव

शशि थरूर जी-23 गुट के हैं। उन्होंने चुनाव में उतरने की बात कही है। वहीं सूत्रों के अनुसार इसी गुट से ताल्लुक रखने वाले मुकुल वासनिक भी चुनाव में उतरे सकते हैं। सोनिया गांधी को 2020 में इस गुट की ओर से लिखे पत्र में मुकुल वासनिक के भी हस्ताक्षर थे। हालांकि, मुकुल वासनिक ने बाद में खुद को गुट से अलग करार दिया था। 

पूरे विवाद के दौरान वे न केवल पार्टी महासचिव के पद पर बरकरार रहे, बल्कि इस साल उन्हें राज्यसभा भी भेजा गया। वासनिक दलित चेहरा हैं और महाराष्ट्र से आते हैं। वे महाराष्ट्र के दिवंगत नेता और पूर्व सांसद बालकृष्ण वासनिक के बेटे हैं।

90 के दशक में देश के सबसे युवा सांसदों में से एक रहे मुकुल वासनिक ने नरसिम्हा राव सरकार में खेल, युवा मामलों और संसदीय मामलों के मंत्री रहे थे। बाद में मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के दौरान वह केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थे।

जी-23 गुट से मनीष तिवारी के नाम की भी चर्चा

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी भी शशि थरूर के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में उतरने वाले पार्टी के जी -23 गुट के दूसरे सदस्य हो सकते हैं। सूत्रों ने ऐसे संकेत दिए हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के चुनाव से हटने के बाद गुरुवार को पृथ्वीराज चव्हाण, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मनीष तिवारी सहित जी-23 के कुछ नेताओं ने आनंद शर्मा के आवास पर मुलाकात की। बताया जा रहा है कि मीटिंग अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार चुनाव लड़ने के इच्छुक मनीष तिवारी को मैदान में उतरना चाहिए या नहीं, इस पर फैसला आज हो सकता है।

Web Title: Congress President election: Mallikarjun Kharge may file nomination, name of Mukul Wasnik also in discussion

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे