लाइव न्यूज़ :

चीनी सेना घुसपैठ पर कांग्रेस ने कहा-  इस मुद्दे को चीन के साथ सभी स्तरों पर उठाये मोदी सरकार

By भाषा | Updated: July 13, 2019 17:40 IST

Open in App

कांग्रेस ने लद्दाख में चीनी सैनिकों के भारतीय सीमा में घुसने की खबर को लेकर शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने का आरोप लगाया और कहा कि इस मुद्दे को चीन के साथ सभी स्तरों पर उठाया जाना चाहिए।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, '' लद्दाख के डेमचोक में चीनी घुसपैठ गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय है। डोकलाम की असफलता का बोझ लिए हुए मोदी सरकार अब इस घुसपैठ का मुद्दा चीन के साथ सभी स्तरों पर उठाए।"

उन्होंने आरोप लगाया, " भाजपा का लचर रवैया राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौते के लिए जिम्मेदार है।" उल्लेखनीय है कि दलाई लामा के जन्मदिन के मौके पर कुछ तिब्बतियों के अपना झंडा फहराने के बाद चीनी सैनिक पिछले सप्ताह जम्मू कश्मीर के लद्दाख संभाग के डेमचोक सेक्टर में भारतीय भूभाग में पांच किलोमीटर अंदर तक आ गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के जवान एसयूवी पर सवार होकर छह जुलाई को भारतीय भूभाग के काफी अंदर तक आ गए थे और तिब्बती शरणार्थियों द्वारा झंडा फहराए जाने का विरोध किया। तिब्बती शरणार्थी दलाई लामा का 84 वां जन्मदिन मना रहे थे। 

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल