लाइव न्यूज़ :

ट्रंप का दौरा: कांग्रेस का पीएम मोदी पर वार, गुजरात मॉडल की बात करने वाले अब गरीबी छिपाने के लिए दीवार बनवा रहे हैं

By भाषा | Updated: February 19, 2020 06:38 IST

कांग्रेस के पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने आरोप लगाया, भाजपा ने महिलाओं, युवाओं, छात्रों, किसानों, व्यापारियों और आम आदमी के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है ।’’ वल्लभ ने कहा, ‘‘खपत कम होने पर गरीबी बढ़ती है। 2005-2015 के दौरान देश में गरीबी का सबसे ज्यादा उन्मूलन (27.1 करोड़ लोग) हुआ है।

Open in App

कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज द्वारा भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान घटाए जाने को लेकर मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार अर्थव्यवस्था से जुड़े आंकड़ों को छिपाने के बाद अब गरीबी को दीवार के पीछे छिपाने का प्रयास कर रही है।

पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने यह दावा भी किया कि सरकार ने देश के आम लोगों के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है। वल्लभ ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ आज सच सबके सामने है। भाजपा की पसंदीदा रेटिंग एजेंसी मूडीज ने 2020 के लिए भारत का विकास अनुमान 5.4 फीसदी रहने की उम्मीद जताई है। भाजपा सरकार आंकड़े छिपाकर लोगों के सामने युद्ध की स्थिति क्यों उत्पन्न करना चाहती है?’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा ने महिलाओं, युवाओं, छात्रों, किसानों, व्यापारियों और आम आदमी के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है ।’’ वल्लभ ने कहा, ‘‘खपत कम होने पर गरीबी बढ़ती है। 2005-2015 के दौरान देश में गरीबी का सबसे ज्यादा उन्मूलन (27.1 करोड़ लोग) हुआ है। इसका श्रेय मनरेगा को दिया गया।’’

कांग्रेस नेता ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित गुजरात दौरे का हवाला देते हुए तंज किया, गुजरात मॉडल की बात करने वाले अब वहां की गरीबी को छिपाने के लिए दीवार बनवा रहे हैं। अर्थव्यवस्था के आंकड़े छिपाने के बाद अब सरकार गरीबी को दीवार के पीछे छिपाने का प्रयास कर रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर किसी बीमारी का इलाज करना है, तो पहले उसे स्वीकार करना पड़ेगा। मगर, भाजपा नाकामियों को स्वीकारती ही नहीं है।’’ वल्लभ ने कहा, ‘‘विनिर्माण में 23 में से 16 सेक्टर की हालत खराब है। हमारी सरकार से मांग है कि आंकड़े छिपाए नहीं, बल्कि इनको सार्वजनिक करें ताकि उन पर चर्चा हो सके। भारत में शक्ति है कि वो इनसे निपट सकता है।’’ 

टॅग्स :भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसडोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया