दिल्ली में सड़क पर उतरी पुलिस, कांग्रेस का तंज- 'भारत के लिए एक ‘नई गिरावट’, मोदी हैं तो ही ये मुमकिन'

By भाषा | Published: November 5, 2019 02:47 PM2019-11-05T14:47:25+5:302019-11-05T14:47:25+5:30

दिल्ली पुलिस के मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरने के बाद कांग्रेस ने केंद्र की बीजेपी सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसा है।

Congress on Delhi police protest says A new low in 72 years, where is Home Minister Amit Shah missing | दिल्ली में सड़क पर उतरी पुलिस, कांग्रेस का तंज- 'भारत के लिए एक ‘नई गिरावट’, मोदी हैं तो ही ये मुमकिन'

रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर अमित शाह पर साधा निशाना (फाइल फोटो)

Highlightsतीस हजारी कोर्ट हिंसा मामले के बाद दिल्ली में पुलिस का विरोध प्रदर्शनपुलिसकर्मियों के सड़कों पर उतरने के बाद कांग्रेस ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस का सड़कों पर प्रदर्शन करना भारत के लिए स्वतंत्रता के 72 वर्षों में एक ‘नई गिरावट’ है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि क्या यह है भाजपा का ‘नया भारत’।

उन्होंने पूछा कि सत्तारूढ़ दल देश को कहां ले जा रहा है। सुरजेवाला ने ट्वीट किया, 'राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस का प्रदर्शन- 72 वर्षों में यह एक नई गिरावट है।' उन्होंने आगे लिखा, 'क्या यह है भाजपा का ‘नया भारत’? भाजपा देश को कहां ले जाएगी? भारत के गृह मंत्री श्रीमान अमित शाह कहां हैं?’ 

वहीं, पार्टी के प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने कहा, 'यह अभूतपूर्व है। अगर कानून प्रवर्तन एजेंसियां ही सड़कों पर उतर आई हैं तो आम आदमी का क्या होगा?' 

उन्होंने कहा कि जब भी भाजपा सत्ता में होती है तो ऐसी घटनाएं होती हैं। वकीलों के साथ झड़प के दौरान पुलिसकर्मियों पर हुए हमले के विरोध में मंगलवार को सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने यहां पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि शनिवार को यहां तीस हजारी अदालत परिसर में वकीलों और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। इस दौरान कम से कम 20 पुलिसकर्मी और कई वकील घायल हो गए थे। कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई या उनमें आग लगा दी गई।

Web Title: Congress on Delhi police protest says A new low in 72 years, where is Home Minister Amit Shah missing

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे