लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: प्रदेश कांग्रेस का दफ्तर हुआ भगवा, राज बब्बर को मिली खबर तो लगाई डाँट, पुतवाई सफेदी

By भारती द्विवेदी | Updated: August 3, 2018 10:41 IST

लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित कांग्रेस मुख्यालय के मीडिया सेंटर में रंग रोगन का काम चल रहा था। इसी दौरान कमरे की दीवार को भगवा रंग का कर दिया गया था।

Open in App

नई दिल्ली, 3 अगस्त: इनदिनों उत्तर प्रदेश में सरकारी बिल्डिंगों का 'भगवाकरण' किया जा रहा है। योगी सरकार द्वारा शुरू किया गया भगवाकरण, अब कांग्रेस दफ्तर में भी दिखने लगा है। लखनऊ के नेहरू भवन कार्यालय की एक दीवार को भगवा रंग से रंगा दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबित, जैसी ही इस बात की भनक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को मिली उन्होंने वहां के नेताओं की जमकर क्लास लगाई है। जैसे ही कांग्रेस नेताओं को अपनी गलती का एहसास हुआ उन्होंने तुरंत दीवार को सफेद रंग से रंगवाया है।

बता दें कि लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित कांग्रेस मुख्यालय के मीडिया सेंटर में रंग रोगन का काम चल रहा था। इसी दौरान कमरे की दीवार को भगवा रंग का कर दिया गया था। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही सरकारी बिल्डिंगों का भगवाकरण किया जा रहा है। अब तक सरकारी दफ्तर, सरकारी स्कूल, थाना, मंडी समिति की बिल्डिंग को भगवा रंग में रंगा जा चुका है। इसी कड़ी में गुरुवार (2 अगस्त) को मुगलसराय स्टेशन को भगवा रंग से रंगा गया था। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथकांग्रेसराज बब्बर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप