लाइव न्यूज़ :

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा -कांग्रेस को आत्म अवलोकन की जरूरत है

By भाषा | Updated: October 10, 2019 05:49 IST

सिंधिया ने कहा, ‘‘मेरा काम वहां स्क्रीनिंग कमेटी तक सीमित था। वहां पर वरिष्ठ नेता मल्लिकानुर्जन खड़गे के साथ प्रदेश अध्यक्ष और कई वरिष्ठ नेता हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसिंधिया ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस को आत्म अवलोकन की जरूरत है और पार्टी की आज जो स्थिति हैसिंधिया एक हफ्ते के ग्वालियर-चंबल संभाग के दौरे पर हैं

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस को आत्म अवलोकन की जरूरत है और पार्टी की आज जो स्थिति है, उसका जायजा लेकर सुधार करना समय की मांग है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सफलता मिलेगी और हमारी पार्टी वहां पर सत्ता में आएगी।

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद द्वारा कांग्रेस पार्टी की खराब स्थिति की बात कहने पर पूछे गये सवाल के जवाब में सिंधिया ने पहले तो कहा कि वह किसी के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देते हैं। हालांकि, इसके तुरंत बाद उन्होंने आगे कहा, ‘‘लेकिन यह सही बात है कि कांग्रेस को आत्म अवलोकन की जरूरत है। पार्टी की जो स्थिति है, उसमें जायजा लेकर सुधार करना चाहिए और यह समय की मांग है।’’ इसके साथ ही महाराष्ट्र विधानसभा के लिए इस महीने होने वाले चुनाव के बारे में सिंधिया ने कहा, ‘‘मेरा काम वहां स्क्रीनिंग कमेटी तक सीमित था। वहां पर वरिष्ठ नेता मल्लिकानुर्जन खड़गे के साथ प्रदेश अध्यक्ष और कई वरिष्ठ नेता हैं।

सभी नेता मिलकर काम कर रहे हैं और कांग्रेस को वहां सफलता मिलेगी।’’ उल्लेखनीय है कि सिंधिया एक हफ्ते के ग्वालियर-चंबल संभाग के दौरे पर हैं और इस दौरान वे कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। वह गुरुवार से भिंड, मुरैना, श्योपुर और शिवपुरी जिले के दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू होंगे। 

टॅग्स :ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"गद्दार" और ‘‘जयचंद’’ शकील अहमद?, मणिकम टैगोर ने कहा- यह कोई नयी बात नहीं, गद्दारों का नया जत्था, कुछ मोदी सरकार में मंत्री, कुछ सांसद और एक तो वर्तमान मुख्यमंत्री भी हैं?

क्रिकेटकौन हैं महान आर्यमन सिंधिया?, दादा माधवराव सिंधिया और पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद बने मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ अध्यक्ष

भारतमध्य प्रदेश कांग्रेसः ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना क्षेत्र में दिग्विजय सिंह के विधायक पुत्र जयवर्धन बने अध्यक्ष, कांग्रेस ने 71 जिलाध्यक्षों की घोषणा की, देखिए पूरी सूची

भारतमध्य प्रदेश से ही नहीं, छिंदवाड़ा से सांसद हैं?, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सांसद बंटी विवेक साहू की चुटीले अंदाज में तारीफ की, देखिए वीडियो

भारतMadhav Tiger Reserve: छोड़े बाघ-बाघिन, माधव टाइगर रिजर्व का शुभारंभ?, सीएम मोहन यादव ने इस बात पर दिया जोर?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?