कांग्रेस विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल

By भाषा | Published: September 12, 2021 01:40 PM2021-09-12T13:40:36+5:302021-09-12T13:40:36+5:30

Congress MLA Rajkumar joins BJP | कांग्रेस विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल

कांग्रेस विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल

देहरादून, 12 सितंबर उत्तराखंड के पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार रविवार को भारतीय जनता पार्टी मे शामिल हो गए ।

एक सप्ताह के भीतर भाजपा में शामिल होने वाले राजकुमार उत्तराखंड के दूसरे विधायक हैं । इससे पहले कांग्रेस के समर्थन से जीते निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

भाजपा सूत्रों ने यहां बताया कि नई दिल्ली में भाजपा एक कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

भाजपा प्रवक्ता अनिल बलूनी ने राजकुमार का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी मजबूत होगी ।

कौशिक ने कहा कि राजकुमार पूरे प्रदेश में अनु​सूचित जाति वर्ग में बहुत लोकप्रिय हैं और उम्मीद जाहिर की कि भाजपा में शामिल होने से उनकी लोकप्रियता का लाभ पार्टी को मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress MLA Rajkumar joins BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे