लाइव न्यूज़ :

अब कांग्रेस विधायक नितेश राणे ने इंजीनियर पर फेंका कीचड़, हिरासत में लिए गए

By भाषा | Updated: July 5, 2019 05:55 IST

भाजपा से राज्यसभा सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के विधायक पुत्र नितेश राणे और उनके सात समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस विधायक नितेश राणे और उनके समर्थक बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र में एक उप अभियंता पर कीचड़ से हमला करते हुए कैमरे में कैद हो गये।मध्य प्रदेश के इंदौर में भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा एक सरकारी अधिकारी पर हमला किये जाने के कुछ दिनों बाद यह घटना सामने आई है।

कांग्रेस विधायक नितेश राणे और उनके समर्थक बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र में एक उप अभियंता पर कीचड़ से हमला करते हुए कैमरे में कैद हो गये। मध्य प्रदेश के इंदौर में भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा एक सरकारी अधिकारी पर हमला किये जाने के कुछ दिनों बाद यह घटना सामने आई है।

भाजपा से राज्यसभा सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के विधायक पुत्र नितेश राणे और उनके सात समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और सिंधदुर्ग जिले के कांकावली में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के उप अभियंता प्रकाश खेडेकर पर कीचड़ फेंकने के लिए हिरासत में लिया गया है।

मुम्बई से लगभग 300 किलोमीटर दूर कांकावली से एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें (नितेश) गिरफ्तार किये जाने की प्रक्रिया चल रही है। कांग्रेस विधायक नितेश राणे का ऐसा एक कथित वीडियो सामने आया है जिसमें वह महाराष्ट्र के कांकावली में मुम्बई-गोवा राजमार्ग पर गड्ढों के विरोध में बृहस्पतिवार को एक उप अभियंता को एक पुल से बांधने के बाद उन पर कीचड़ फेंकते हुए नजर आ रहे है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो क्लिप में राणे और कांकावली नगर परिषद के अध्यक्ष समीर नलवाडे को उप अभियंता प्रकाश खेडेकर को एक पुल की रेलिंग से कथित तौर पर बांधते हुए और उन पर कीचड़ फेंकते हुए देखा जा सकता है। राणे और नलवाडे को खेडेकर को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है, ‘‘हर दिन स्थानीय लोगों को, गुजरने वाले वाहनों से ऐसी ही कीचड़ का सामना करना पड़ता है ... आप भी इसका अनुभव करें।’’

अधिकारी ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353,332, 342 और 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने अपने विधायक पुत्र नितेश राणे द्वारा एक अभियंता पर हमला करने के लिए बृहस्पतिवार को माफी मांगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक सरकारी अधिकारी पर कीचड़ फेंकने के अपने बेटे के कृत्य पर माफी मांगता हूं। यह विरोध (राजमार्ग की खराब हालत के खिलाफ) स्थानीय लोगों के लिए था।’’ गौरतलब है कि गत 26 जून को इंदौर में भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र एवं भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने एक सरकारी अधिकारी पर क्रिकेट के बल्ले से हमला किया था।

इस घटना के सिलसिले में आकाश विजयवर्गीय को गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्होंने जमानत मिलने से पहले चार दिन जेल में बिताये थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आकाश विजयवर्गीय के इस गलत व्यवहार का कड़ा विरोध किया था और पार्टी नेताओं से कहा था कि अक्खड़पन और दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। 

टॅग्स :कांग्रेसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां