कांग्रेस MLA बोले "नेहरू-जिन्ना ने देश को बांटकर बुद्धिमता का काम किया", मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने पीएम मोदी- RSS चीफ पर साधा निशाना, जिन्ना को बताया स्वतंत्रता सेनानी

By आजाद खान | Published: June 2, 2022 11:36 AM2022-06-02T11:36:48+5:302022-06-02T11:41:21+5:30

इस पर बोलते हुए कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा, "जिन्ना एक स्वतंत्रता सेनानी थे, और इसे याद रखना चाहिए। उन्होंने देश को नहीं तोड़ा लेकिन सही काम किया।"

Congress MLA Nehru-Jinnah did work intelligence dividing india Minister Sajjan Singh Verma targeted PM Modi RSS Chief Jinnah freedom fighter | कांग्रेस MLA बोले "नेहरू-जिन्ना ने देश को बांटकर बुद्धिमता का काम किया", मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने पीएम मोदी- RSS चीफ पर साधा निशाना, जिन्ना को बताया स्वतंत्रता सेनानी

कांग्रेस MLA बोले "नेहरू-जिन्ना ने देश को बांटकर बुद्धिमता का काम किया", मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने पीएम मोदी- RSS चीफ पर साधा निशाना, जिन्ना को बताया स्वतंत्रता सेनानी

Highlightsकांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने 1947 में देश के दो टुकड़े होने को सही बताया है।इसके साथ उन्होंने जिन्ना की भी तारीफ की है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के सोनकच्छ से कांग्रेस विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने एक विवादित बयान दिया है। मध्य प्रदेश के आगर में मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि नेहरू और जिन्ना ने देश को दो टुकड़ों में बांटकर बुद्धिमता का काम किया है। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर भी निशाना साधा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्री सज्जन सिंह ने जिन्ना एक स्वतंत्रता सेनानी बताया और उनकी तारीफ भी की है। आपको बता दें कि कांग्रेस विधायक महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन के लिए मंदसौर पहुंचे थे जहां उन्होंने यह बयान दिया है। 

मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने क्या कहा

इस पर बोलते हुए मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि जिन्ना और नेहरू ने देश को तोड़ा नहीं है, बल्कि उन्होंने तो भला किया है। मामले में बोलते हुए वर्मा ने कहा, 'नेहरू और जिन्ना द्वारा देश को दो भागों में बांटना बुद्धिमानी का काम था। जिन्ना एक स्वतंत्रता सेनानी थे, और इसे याद रखना चाहिए। उन्होंने देश को नहीं तोड़ा लेकिन सही काम किया। क्या वह स्वतंत्रता सेनानी नहीं थे?' वर्मा ने मध्य प्रदेश और केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या 'मुस्लिम होने के कारण स्वतंत्रता सेनानी की परिभाषा बदल जाती है।'

मंत्री सज्जन सिंह ने आगे बोलते हुए कहा, 'क्या मुस्लिम होने के कारण स्वतंत्रता सेनानी की परिभाषा बदल जाती है? भाजपा इस संस्कृति का प्रचार कर रही है। पीएम मोदी ने 26 जनवरी के अपने भाषण में कहा था कि जवाहरलाल नेहरू और जिन्ना 1947 में देश को विभाजित करने के लिए जिम्मेदार हैं। देश को दोनों को धन्यवाद देना चाहिए। नेताओं ने देश को दो हिस्सों में बांटकर बुद्धिमता का काम किया है।'

मंत्री सज्जन सिंह ने जिन्ना की तारीफ की 

कांग्रेस विधायक ने इस दौरान पीएम मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर जमकर निशाना साधा और जिन्ना की तारीफ भी की है। मामले में बोलते हुए उन्होंने कहा, 'आरएसएस और बीजेपी हिंदू मुसलमान खिला रही है, जो हमने विकास किया वह बीजेपी बेच रही है। यदि पाकिस्तान इंडोनेशिया, बंगलादेश के मुसलमान अखंड भारत मे आ गए तो मोदीजी भागवतजी आपको खड़े रहने की जगह नहीं मिलेगी।' आपको बता दें कि मंत्री सज्जन सिंह महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए शुक्रवार को मंदसौर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने यह बयान दिया है। 
 

Web Title: Congress MLA Nehru-Jinnah did work intelligence dividing india Minister Sajjan Singh Verma targeted PM Modi RSS Chief Jinnah freedom fighter

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे