लाइव न्यूज़ :

MP: कांग्रेस MLA का दावा, विधायक वापस आएंगे, कहा- 'सिंधिया को जाने दीजिए, जनसंघ उन्हीं के घर से पैदा हुआ'

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 11, 2020 09:29 IST

Madhya Pradesh Political Crisis: कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कुल 92 विधायक पहुंचे, जिनमें 4 निर्दलीय है। कांग्रेस के कुल 114 विधायक थे, जिनमें से 22 ने खुले तौर पर अपने इस्तीफे दे दिए हैं, जबकि अब चार और विधायक गायब रहे। 

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी दावा किया है कि उनके पास बहुमत है। परेशान होने की जरूरत नहीं है।कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिए अपने इस्तीफे पत्र में ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया ने सबकुछ जानकर भी फैसला ना लेने का आरोप लगाया है।

नई दिल्ली:  मध्य प्रदेश के  मुख्यमंत्री कमलनाथ से नाराज चल रहे ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया के इस्तीफे के बाद राज्य में कमलनाथ सरकार संकट में आ गई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ 22 विधायकों ने भी अपने इस्तीफे का ऐलान किया है। इसी बीच कांग्रेस के काकोड़िया से विधायक ( MLA)अर्जुन सिंह ने दावा किया है कि कांग्रेस की सरकार रहेगी। अर्जुन सिंह ने कहा, ''कमलनाथ सरकार रहेगी। 16 तारीख को देखिएगा, जितने नंबर थे उतने ही रहेंगे। सब वापस आएंगे। जाने दीजिए उन्हें(सिंधिया),पुराना इतिहास है, जनसंघ उन्हीं के घर से पैदा हुआ था।अकेले जाने से कुछ नहीं होता, अब राजा-महाराजा के दिन गए।''

Madhya Pradesh Congress MLA Arjun Singh: Congress & Kamal Nath's government will remain. You will see on 16th, numbers (of MLAs) will stay the same. Him (Jyotiraditya Scindia) leaving doesn't affect anything, days of Rajas-Maharajas are long gone. #Bhopalpic.twitter.com/Efv1tX7D4b— ANI (@ANI) March 11, 2020

कमलनाथ का दावा- चिंता की बात नहीं, हमारे पास बहुमत

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी दावा किया है कि उनके पास बहुमत है। परेशान होने की जरूरत नहीं है। सीएम कमलनाथ ने कहा है कि चिंता की बात नहीं है, हमारे पास बहुमत है। उन्होंने कहा है कि विधायकों को कैद किया गया है। 

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कुल 92 विधायक पहुंचे, जिनमें 4 निर्दलीय है। कांग्रेस के कुल 114 विधायक थे, जिनमें से 22 ने खुले तौर पर अपने इस्तीफे दे दिए हैं, जबकि अब चार और विधायक गायब रहे। 

ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया ने अपने इस्तीफे पत्र में सोनिया गांधी पर लगाए आरोप

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिए अपने इस्तीफे पत्र में ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया ने सबकुछ जानकर भी फैसला ना लेने का आरोप लगाया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा है- ''मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं और जैसा कि आपको अच्छी तरह पता है कि पिछले एक साल से यह मार्ग प्रशस्त किया गया है। आज भी मैं अपने राज्य और देश के लोगों की रक्षा करने के अपने लक्ष्य और उद्देश्य पर अडिग हूं।'' जवाब में कांग्रेस ने भी ज्योतिरादित्य को पार्टी से बेदखल कर दिया है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियाकमलनाथभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया