लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 'मिशन 25' में जुटी कांग्रेस 20 फरवरी तक कर सकती है उम्मीदवारों की घोषणा

By भाषा | Updated: January 27, 2019 13:59 IST

कांग्रेस महासचिव और राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे ने इसकी पुष्टि की है कि राज्य की सभी 25 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और अगले महीने नामों की घोषणा की जा सकती है।

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए राजस्थान में 'मिशन 25' पर काम कर रही कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ा रही है और 20 फरवरी तक सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करने की तैयारी में है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कुछ दिनों के भीतर ही संभावित उम्मीदवारों के नाम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) के पास भेज दिए जाएंगे।

कांग्रेस महासचिव और राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे ने इसकी पुष्टि की है कि राज्य की सभी 25 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और अगले महीने नामों की घोषणा की जा सकती है।

पांडे ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, 'हाल ही में हमने छह दिनों के भीतर हजारों कार्यकर्ताओं से संवाद किया। सबकी राय ली गयी। इस गहन विचार-विमर्श के साथ ही हमने लोकसभा चुनाव प्रचार की बड़े पैमाने पर शुरुआत कर दी है।' 

उन्होंने कहा, 'सभी जिला मुख्यालयों पर 13 जनवरी को बैठकें हुई थीं। इसकी रिपोर्ट मेरे पास आ गयी है। प्रदेश चुनाव समिति इसे देखेगी और उसके जो भी सुझाव होंगे वो हम जल्द से जल्द केंद्रीय चुनाव समिति को भेजेंगे।' 

यह पूछे जाने पर कि उम्मीदवारों की घोषणा कब तक हो सकती है, कांग्रेस प्रभारी ने कहा, 'पूरी संभावना है कि 20 फरवरी तक उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।' 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच समन्वय की कमी सबंधी खबरों पर पांडे ने कहा, 'यह बिल्कुल गलत है। अफवाह है। भाजपा को अफवाह फैलाने से बाज आना चाहिए। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मजबूती के साथ, मिल-जुलकर काम कर रहे हैं।' 

गौरतलब है कि राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल पाई थी। हालांकि हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीतकर राज्य में सरकार बनाने में सफल रही।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थानभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी