लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायक दल की आज फिर बैठक, पार्टी का दावा-समर्थन में गहलोत के 109 विधायक

By भाषा | Updated: July 14, 2020 05:37 IST

कांग्रेस ने दावा किया है कि कांग्रेस एवं उसके समर्थक निर्दलीय सहित 109 विधायकों ने अशोक गहलोत के नेतृत्व में भरोसा जताया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सोमवार रात संवाददाताओं को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस विधायक दल की एक और बैठक मंगलवार सुबह होगी। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि नाराज चल रहे उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट और अन्य कई विधायक इसमें शामिल होंगे।

जयपुर: राजस्थान में चल रही सियासी उठापठक के बीच कांग्रेस विधायक दल की एक और बैठक मंगलवार सुबह होगी। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि नाराज चल रहे उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट और अन्य कई विधायक इसमें शामिल होंगे। इसके साथ ही पार्टी ने दावा किया है कि कांग्रेस एवं उसके समर्थक निर्दलीय सहित 109 विधायकों ने अशोक गहलोत के नेतृत्व में भरोसा जताया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सोमवार रात संवाददाताओं को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा,'कल सुबह दस बजे कांग्रेस विधायक दल की एक और बैठक होगी।' इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि बागी तेवर दिखा रहे उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट एवं कुछ अन्य विधायक इस बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने कहा,‘‘एक बार फिर हम सचिन पायलट, सभी विधायक साथियों को लिखकर भी भेज रहे हैं ... उनसे अनुरोध करते हैं कि आइए राजनीतिक यथास्थिति पर चर्चा करें। राजस्थान को कैसे मजबूत करें-- ये चर्चा करें। अगर किसी व्यक्ति विशेष से कोई मतभेद है तो खुले मन से वो भी कहिए, कांग्रेस नेतृत्व ... सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी सबकी बात सुनने और उसका हल निकालने के लिए संपूर्ण रूप से तैयार हैं।’’

सुरजेवाला ने कहा,‘‘कल दस बजे यह बैठक है और मुझे यह विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी के सारे विधायक, मंत्री, उपमुख्यमंत्री एव मुख्यमंत्री इसमें भाग लेंगे।’’ उन्होंने कहा,' हमने यह कहा था कि सचिन पायलट सहित सभी विधायकों के लिए सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के दरवाजे खुले हैं वे खुले मन से आएं अगर कोई मतभेद है तो उस पर चर्चा करेंगे, केंद्रीय नेतृत्व चर्चा कर हल निकालेगा।' उल्लेखनीय है कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक सोमवार दोपहर भी मुख्यमंत्री निवास में हुई। उसमें कांग्रेस के साथ साथ उसके समर्थक निर्दलीय, माकपा के एक, बीटीपी के दो एवं आरएलडी के एक विधायक शामिल हुए। इस बैठक के बाद इन सभी विधायकों को दिल्ली रोड पर एक होटल में ले जाया गया है।

सुरजेवाला ने दावा किया कि 109 विधायकों ने अशोक गहलोत सरकार में अपना विश्वास जताया। उन्होंने कहा,‘‘ 109 विधायकों ने अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार के प्रति समर्थन पत्र भी दिया और विश्वास भी जताया।'

कांग्रेस नेता ने कहा,' इस विश्वास के साथ इन विधायकों ने भाजपा के विधायकों के खरीद फरोख्त के मंसूबों को फेल कर दिया। उन्होंने प्रजातंत्र के चीर-हरण की भाजपा की कोशिशों को खारिज कर दिया।' 

टॅग्स :राजस्थानसचिन पायलटअशोक गहलोतकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी