लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ बना ग्रुप 23 हो रहा है तार-तार, कई नेता सोनिया गांधी से मिले, दोबारा पार्टी में लौटे

By शीलेष शर्मा | Updated: March 23, 2021 20:55 IST

ग्रुप के सदस्य रहे मनीष तिवारी को जहाँ एक और असम और बंगाल की स्टार प्रचारकों की सूची में  शामिल किया गया वहीं दूसरी ओर वीरप्पा मोइली को तमिलनाडु में स्टार प्रचारक बना दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमुकुल वाश्निक पहले ही आपसी मतभेदों को भुलाकर पार्टी के कामों में जुट चुके हैं।पृथ्वीराज चव्हाण को भी पार्टी नेतृत्व चुनाव की ज़िम्मेदारी पहले ही सौप चुका है। राहुल गांधी के नज़दीकी सूत्रों ने दावा किया कि अब यह ग्रुप 23 सिमट कर ग्रुप 3 - 4 रह गया है।

नई दिल्लीः कांग्रेस नेतृत्व की कार्य शैली पर सवाल उठाने वाला जी 23 ग्रुप तार तार होता नज़र आ रहा है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार ग्रुप 23 में शामिल नेता लौट लौट कर पार्टी नेतृत्व से संबंधों को सुधारने में जुट गए हैं।

इधर नेतृत्व ने भी लचीला रुख अपनाते हुए ग्रुप से अलग हुए सदस्यों को तरहीज देना शुरू कर दिया है। हाल ही में इस ग्रुप के सदस्य रहे मनीष तिवारी को जहाँ एक और असम और बंगाल की स्टार प्रचारकों की सूची में  शामिल किया गया वहीं दूसरी ओर वीरप्पा मोइली को तमिलनाडु में स्टार प्रचारक बना दिया गया।

जितिन प्रसाद को पहले ही पश्चिमी बंगाल का प्रभार देकर पार्टी आला कमान ने इन असंतुष्ट नेताओं को यह संकेत देने का काम किया कि  जो नेता नेतृत्व के करीब आने के लिए तैयार हैं , नेतृत्व उनके प्रति कोई दुर्भाव नहीं रखता।

मुकुल वाश्निक पहले ही आपसी मतभेदों को भुलाकर पार्टी के कामों में जुट चुके हैं साथ ही पृथ्वीराज चव्हाण को भी पार्टी नेतृत्व चुनाव की ज़िम्मेदारी पहले ही सौप चुका है। राहुल गांधी के नज़दीकी सूत्रों ने दावा किया कि अब यह ग्रुप 23 सिमट कर ग्रुप 3 - 4 रह गया है जिसमें आनंद शर्मा, ग़ुलाम नबी आज़ाद और कपिल सिब्बल जैसे नेता बचे हैं।

शेष सभी बाकी नेता बारी बारी से लौटकर पार्टी के क़रीब आ रहे हैं। मना जा रहा हैकि इन पांच राज्यों के विशानसभा चुनावों के नतीजों के बाद कांग्रेस नेतृत्व शेष बचे असंतुष्ट नेताओं को लेकर कोई कड़ा फैसला ले सकता है।  

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधीगुलाम नबी आजाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह