VIDEO: कांग्रेस नेता ने सीएम योगी आदित्यनाथ के पहनावे पर की टिप्पणी, भगवा वस्त्र को लेकर कही ये बात, भाजपा ने किया पलटवार

By मनाली रस्तोगी | Published: January 5, 2023 12:32 PM2023-01-05T12:32:03+5:302023-01-05T12:34:50+5:30

कांग्रेस नेता हुसैन दलवार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवा वस्त्र पहनना बंद करने के बयान पर भाजपा की तीखी आलोचना की।

Congress leader’s remarks on Yogi Adityanath draw BJP’s ire | VIDEO: कांग्रेस नेता ने सीएम योगी आदित्यनाथ के पहनावे पर की टिप्पणी, भगवा वस्त्र को लेकर कही ये बात, भाजपा ने किया पलटवार

VIDEO: कांग्रेस नेता ने सीएम योगी आदित्यनाथ के पहनावे पर की टिप्पणी, भगवा वस्त्र को लेकर कही ये बात, भाजपा ने किया पलटवार

Highlightsकांग्रेस नेता हुसैन दलवार ने कहा कि अगर आदित्यनाथ अपने राज्य में व्यापार को आकर्षित करना चाहते हैं तो उन्हें आधुनिक कपड़े पहनना शुरू कर देना चाहिए।भाजपा के राम कदम ने दलवार पर निशाना साधा और पूछा कि कांग्रेस नेताओं और उनकी पार्टी को भगवा रंग से इतनी नफरत क्यों है।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता हुसैन दलवार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवा वस्त्र पहनना बंद करने के बयान पर भाजपा की तीखी आलोचना की। दलवार ने कहा कि अगर आदित्यनाथ अपने राज्य में व्यापार को आकर्षित करना चाहते हैं तो उन्हें आधुनिक कपड़े पहनना शुरू कर देना चाहिए। भाजपा के राम कदम ने दलवार पर निशाना साधा और पूछा कि कांग्रेस नेताओं और उनकी पार्टी को भगवा रंग से इतनी नफरत क्यों है।

कांग्रेस नेता हुसैन दलवार का वीडियो ट्वीट करते हुए राम कदम ने पूछा, "कांग्रेस नेता और उनके दल को हिंदू धम्र के सनातनी पवित्र भगवे रंग से इतनी नफरत क्यों? हमारे ध्वजा का रंग तथा हमारे साधू संतों का केवल वो पहनावा नहीं बल्कि त्याग, बलिदान, सेवा, ज्ञान, शुद्धता और आध्यात्म का परिचायक है। चुनाव के समय हिंदू धर्म और हिंदू लोग कांग्रेस को याद आते हैं। पर घोर हिंदू विरोधी यही कांग्रेस की असली पहचान है।" 

उन्होंने आगे लिखा, "राम मंदिर के न्यायपालिका के फैसले को विलंब हो इसलिए कांग्रेस ने अड़ंगा डाला था। ये आज भी देश नहीं भूला। कांग्रेस नेता ने योगी आदित्यनाथ जी को कहा कि भगवा वस्त्र नहीं मॉडर्न कपड़े पहनें। कांग्रेस ने साधू संतों के वस्त्र का अपमान किया। कांग्रेस का असली विरोधी चेहरा एक बार फिर सामने आया।" 2019 में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी के मुख्यमंत्री के भगवा वस्त्र पर टिप्पणी की थी।

पीटीआई ने गांधी के हवाले से कहा था, "वह एक योगी की पोशाक (वस्त्र) पहनते हैं। वह भगवा वस्त्र धारण करते हैं। यह भगवा (भगवा) आपका नहीं है, हिंदुस्तान की 'धार्मिक', 'आध्यात्मिक' (आध्यात्मिक) परंपरा का है। यह हिन्दू धर्म का प्रतीक है। उस धर्म को धारण करिए (उस धर्म को अपनाइए)। उस धर्म में क्रोध, हिंसा और प्रतिशोध के लिए कोई स्थान नहीं है। मुझे बस इतना ही कहना है।"

Web Title: Congress leader’s remarks on Yogi Adityanath draw BJP’s ire

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे