लाइव न्यूज़ :

वीडियो: आपस में एकजुट है चीन और पाकिस्तान...आज नहीं तो कल कर सकते है भारत पर हमला...दे सकते है हमें ‘‘भारी झटका’’- राहुल गांधी ने चेताया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2022 09:31 IST

चीन और पाकिस्तान को लेकर बोलते हुए राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी किया है। इस पांच मिनट के वीडियो में उन्होंने यह कहा है कि ‘‘चीन और पाकिस्तान एक हो गए हैं और यदि युद्ध छिड़ा तो एक से नहीं, दोनों से होगा। देश को बहुत बड़ा झटका लगेगा। भारत अब बेहद नाजुक स्थिति में है।’’

Open in App
ठळक मुद्देचीन और पाकिस्तान को लेकर राहुल गांधी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि चीन और पाकिस्तान आपस में एकजुट है।यही नहीं कांग्रेस नेता ने यह भी दावा किया कि दोनों देश कभी भी भारत पर हमला कर सकते है।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि चीन और पाकिस्तान दोनों भारत के खिलाफ एकजुट हैं और देर-सबेर साथ मिलकर देश पर हमला कर सकते हैं। पूर्व सैनिकों के साथ बातचीत के दौरान गांधी ने कहा कि भारत ‘‘बेहद नाजुक’’ स्थिति में है और उसे अभी कदम उठाना चाहिए अन्यथा उसे ‘‘भारी झटका’’ लगेगा। 

चीन और पाकिस्तान को लेकर क्या कहा राहुल गांधी ने

राहुल गांधी ने रविवार को यूट्यूब के अपने चैनल पर इस बातचीत को साझा किया है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि गलवान और डोकलाम में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़पें आपस में जुड़ी हुई थीं और पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत पर हमला करने की चीन की रणनीति का हिस्सा थीं, ऐसा देश जिसके साथ अब उसके आर्थिक संबंध भी हैं। 

राहुल ने पांच मिनट के वीडियो में कहा, ‘‘चीन और पाकिस्तान एक हो गए हैं और यदि युद्ध छिड़ा तो एक से नहीं, दोनों से होगा। देश को बहुत बड़ा झटका लगेगा। भारत अब बेहद नाजुक स्थिति में है।’’ 

भारत अब बेहद नाजुक स्थिति में है- राहुल गांधी

इस पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हमारे देश में अशांति है, लड़ाई है, भ्रम है, घृणा है। हमारी मानसिकता अभी भी ढाई मोर्चों पर युद्ध की है। हमारी मानसिकता न तो संयुक्त अभियानगत संचालन की है और न ही साइबर युद्ध की।’’ 

ऐसे में कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ‘‘भारत अब बेहद नाजुक स्थिति में है। चीन और पाकिस्तान दोनों हमें ‘चकित’ करने की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए मैं दोहराता रहता हूं कि सरकार चुप नहीं बैठ सकती।’’ 

हमें 5 साल पहले करनी चाहिए थी कार्रवाई- राहुल गांधी

मामले में बोलते हुए राहुल गांधी ने आगे कहा है कि सरकार को देश को बताना चाहिए कि सीमा पर क्या हुआ है। राहुल ने कहा, ‘‘हमें जो भी कदम उठाना है, हमें अभी से शुरू करना होगा। दरअसल, हमें पांच साल पहले कार्रवाई करनी चाहिए थी, जो हमने नहीं की। अगर हम जल्द कार्रवाई नहीं करेंगे तो देश को नुकसान होगा।’’ 

टॅग्स :राहुल गांधीचीनपाकिस्तानभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव