लाइव न्यूज़ :

आर्टिकल 370 बहाल करने की बात कहकर विवादों में फंसे दिग्विजय सिंह, गदगद फारूक अब्दुल्ला बोले-मैं आभारी हूं

By अभिषेक पारीक | Updated: June 12, 2021 16:23 IST

क्लब हाउस चैट में जम्मू कश्मीर में धारा 370 का जिक्र कर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह विवादों में फंस गए हैं। जहां भाजपा उन पर हमलावर हो गई है, वहीं जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने उनका आभार जताया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह क्लब हाउस चैट में धारा 370 का जिक्र कर विवादों में फंस गए। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने धारा 370 का जिक्र करने के लिए आभार जताया है। दिग्विजय सिंह ने कथित ऑडियो में कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो धारा 370 को बहाल करेंगे। 

क्लब हाउस चैट में जम्मू कश्मीर में धारा 370 का जिक्र कर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह विवादों में फंस गए हैं। जहां भाजपा उन पर हमलावर हो गई है, वहीं जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने उनका आभार जताया है। हालांकि इसके बाद यह मामला और गरमा गया है। 

नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख अब्दुल्ला ने कहा, 'मैं दिग्विजय सिंहजी का बहुत आभारी हूं। उन्होंने लोगों की भावनाओं को अन्य पार्टियों की तरह महसूस किया है, जिन्होंने इस मुद्दे पर बात की है। मैं उनका दिल से स्वागत करता हूं और उम्मीद करता हूं कि सरकार इस पर दोबारा गौर करेगी।'

पाकिस्तान के साथ हाथ मिलाना पुरानी आदत-भाजपा

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, 'क्लब हाउस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह किस प्रकार से बाहर भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं और किस प्रकार पाकिस्तान की हां में हां मिला रहे हैं वो हम सभी ने देखा है।' उन्होंने कहा, 'ये वही दिग्विजय सिंह हैं, जिन्होंने पुलवामा हमले को एक दुर्घटना मात्र बता दिया था, इन्होंने ही 26/11 के हमले को आरएसएस की साजिश बताया था और उस समय पाकिस्तान को क्लीन चिट देने का भी प्रयास किया था।' पात्रा ने राहुल गांधी और मणिशंकर अय्यर की पुरानी टिप्पणियों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि पाकिस्तान के साथ हाथ मिलाना कांग्रेस की पुरानी आदत है। उन्होंने कहा, 'यह सब उसी टूलकिट का हिस्सा है जिसे भाजपा ने बेनकाब किया है।' भाजपा प्रवक्ता ने कहा 'मैं निवेदन करता हूं कि कांग्रेस पार्टी अपने नाम को बदले। वो आईएनसी को बदलकर एएनसी (एंटी नेशनल क्लब हाउस) कर दे। ये एक ऐसा क्लब हाउस है, जिसमें सारे लोग मोदी जी से घृणा करते-करते आज हिंदुस्तान से घृणा कर बैठे हैं।' केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया, 'कांग्रेस का पहला प्यार पाकिस्तान है। दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी का संदेश पाकिस्तान को दिया है। कांग्रेस कश्मीर को हथियाने में पाकिस्तान की मदद करेगी।' 

अमित मालवीय ने जारी किया ऑडियो

दरअसल, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह हाउस चैट का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ है। यह ऑडियो भाजपा के आईटी सेल चीफ अमित मालवीय ने जारी किया है। उन्होंने ट्विटर पर इसका एक हिस्सा शेयर करते हुए लिखा, 'क्लब हाउस चैट में, राहुल गांधी के शीर्ष सहयोगी दिग्विजय सिंह एक पाकिस्तानी पत्रकार से कहते हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वे आर्टिकल 370 को हटाने के फैसले पर पुनः विचार करेंगे। वास्तव में? यही तो पाकिस्तान चाहता है।'

दिग्विजय सिंह ने दी सफाई

दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया, 'अनपढ़ लोगों की जमात को 'शैल' (करेंगे) और 'कंसिडर' (विचार करना) में फर्क शायद समझ में नहीं आता।' कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इस मामले पर कहा कि अगस्त, 2019 में कांग्रेस कार्य समिति ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर प्रस्ताव पारित किया था और वही पार्टी का आधिकारिक रुख है तथा वरिष्ठ नेताओं को उसी प्रस्ताव को देखना चाहिए। 

आर्टिकल 370 को बहाल करेंगे!

बताया जा रहा है कि क्लब हाउस चैट में पाकिस्तानी पत्रकार द्वारा सवाल पूछने पर दिग्विजय सिंह जवाब देते हैं। वायरल क्लब हाउस चैट के ऑडियो में दिग्विजय सिंह कहते हैं, 'यहां से जब धारा 370 हटाई गई तब लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन नहीं किया गया। न इंसानियत का तकाजा रखा और न कश्मीरियत का खयाल रखा गया। सभी को सलाखों के पीछे बंद कर दिया। अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो हम इस फैसले पर पुनर्विचार करेंगे और आर्टिकल 370 को बहाल किया जाएगा।'

टॅग्स :धारा 370दिग्विजय सिंहफारूक अब्दुल्लाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों