महंगाई की हेमा मालिनी से तुलना, भाजपा सांसद स्मृति ईरानी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, कांग्रेस नेता के भाषण पर विवाद

By विनीत कुमार | Published: October 21, 2021 01:00 PM2021-10-21T13:00:38+5:302021-10-21T13:06:10+5:30

कांग्रेस के नेता अरुण यादव की ओर से हेमा मालिनी और स्मृति ईरानी पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। अरुण यादव के भाषण का वीडियो भी मध्य प्रदेश भाजपा की ओर से ट्वीट किया गया है।

Congress leader derogatory remarks on Smriti Irani and Hema Malini BJP attacks Priyanka Gandhi | महंगाई की हेमा मालिनी से तुलना, भाजपा सांसद स्मृति ईरानी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, कांग्रेस नेता के भाषण पर विवाद

कांग्रेस नेता अरुण यादव के विवादित बोल (फोटो- वीडियो ग्रैब)

Highlightsकांग्रेस नेता अरुण यादव ने एक रैली में हेमा मालिनी और स्मृति ईरानी पर की थी टिप्पणी।भाजपा ने अब इसे लेकर प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है और ऐसी भाषा को महिलाओं का अपमान बताया है।अरुण यादव ने मध्य प्रदेश के खंडवा लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान की थी टिप्पणी।

खंडवा: कांग्रेस नेता अरुण यादव भाजपा की महिला नेताओं हेमा मालिनी और स्मृति ईरानी पर टिप्पणी कर विवादों में आ गए हैं। मध्य प्रदेश भाजपा ने अरुण यादव के भाषण का एक अंश जारी करते हुए प्रियंका गांधी पर हमला बोला है। अरुण यादव ने हेमा मालिनी और स्मृति ईरानी पर टिप्पणी एक उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान के दौरान की।

दरअसल, अरुण यादव मध्य प्रदेश के खंडवा लोकसभा क्षेत्र में आगामी उप चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान एक रैली में उन्होंने स्मृति ईरानी को 'बूढ़ी हो चुकी औरत' बताया और हेमा मालिनी की तुलना महंगाई से कर डाली।

अरुण यादव ने कहा, 'कांग्रेस के शासन में महंगाई को 'डायन' कहा जाता था और अब जब महंगाई और बढ़ गई है तो 'अप्सरा' बन गई है, हेमा मालिनी बन गई है।'

स्मृति ईरानी पर विवादित टिप्पणी

इसी संबोधन के बीच अरुण यादव जब बोल रहे थे तो कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने बीच में स्मृति ईरानी का जिक्र किया। इस पर अरुण यादव ने स्मृति ईरानी को 'डोकरी' (बूढ़ी औरत) कहा। साथ ही आगे कहा, 'राजू भाई स्मृति ईरानी आपको बहुत याद कर रही हैं। पर अब वह डोकरी हो गई हैं।'

मध्य प्रदेश बीजेपी ने अब महिला नेताओं पर इस टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। मध्य प्रदेश बीजेपी ने भाषण का वीडियो ट्वीट कर कहा, 'प्रियंका गांधी कहती फिर रही हैं कि - 'मैं लड़की हूं, लड़ूंगी।' मध्यप्रदेश के कांग्रेसी नेता के दुष्कर्मी बेटे से तो आप लड़ नहीं पाईं, क्या महिलाओं पर भद्दी टिप्पणी करने वाले कांग्रेसी नेता अरूण यादव से लड़ेंगी? या फिर वही दोगलापन? देश जानना चाहता है!'

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत सीट पर महिला उम्मीदवारों को टिकट देने का ऐलान किया है। इसकी घोषणा इसी हफ्ते प्रियंका गांधी ने की थी। प्रियंका ने कहा कि हम चाहते हैं कि महिलाएं राजनीति में सत्ता में पूरी तरह से भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि महिलाएं अगर समाज में बदलाव चाहती हैं तो वे राजनीति में आएं और कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें।

Web Title: Congress leader derogatory remarks on Smriti Irani and Hema Malini BJP attacks Priyanka Gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे