लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की जनता के विकास में कोई रुचि नहीं : कैलाश चौधरी

By भाषा | Updated: November 19, 2020 22:08 IST

Open in App

बाड़मेर, 19 नवंबर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस की आम जनता के विकास में कोई रुचि नहीं है और वह केवल वोट बैंक की राजनीति करती है।

चौधरी ने आगामी जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में चौहटन विधानसभा के ग्रामीण इलाकों में चुनावी सभाओं को सम्बोधित किया।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीयत 'बांटो व राज करो' पर आगे बढ़ने की है।

उन्होंने कहा,‘‘कांग्रेस का आमजन के विकास व भाग्य बदलने में कोई रुचि नहीं है। कांग्रेस ने सिर्फ वोटबैंक व तुष्टीकरण की राजनीति की है। यह पार्टी वोट बैंक की राजनीति की आदी हो गई है। इसका काम ही सिर्फ जोड़-तोड़ की राजनीति करना है।’’

चौधरी ने कहा कि अब देशहित में यह जरूरी है कि वोटबैंक की राजनीति से ऊपर उठकर विकास की राजनीति पर आगे बढ़ा जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत अधिक खबरें

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी