Gujarat Assembly Result: कांग्रेस अब तक का सबसे बुरा प्रदर्शन करने जा रही, 32 साल पहले पार्टी ने जीती थीं 33 सीटें

By मनाली रस्तोगी | Published: December 8, 2022 11:32 AM2022-12-08T11:32:24+5:302022-12-08T11:33:41+5:30

गुजरात में एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए वोट पड़े थे। इस बार मतदान प्रतिशत 2017 की तुलना में लगभग चार प्रतिशत कम हुआ।

Congress is going to give its worst performance in Gujarat got 33 seats in 1990 | Gujarat Assembly Result: कांग्रेस अब तक का सबसे बुरा प्रदर्शन करने जा रही, 32 साल पहले पार्टी ने जीती थीं 33 सीटें

Gujarat Assembly Result: कांग्रेस अब तक का सबसे बुरा प्रदर्शन करने जा रही, 32 साल पहले पार्टी ने जीती थीं 33 सीटें

Highlightsराज्य में 2017 में 68.39 प्रतिशत के मुकाबले इस बार सिर्फ 64.33 प्रतिशत मतदान हुआ।गुजरात में बहुमत के लिए कुल 182 सीट में से किसी भी पार्टी को 92 का आंकड़ा छूना होगा।1995 से राज्य में भाजपा कोई विधानसभा चुनाव नहीं हारी है।

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार सुबह से मतगणना जारी है। मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बड़ी बढ़त हासिल करती हुई नजर आ रही है। बता दें कि 1995 से राज्य में भाजपा कोई विधानसभा चुनाव नहीं हारी है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध सुबह 11:20 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 151, कांग्रेस 19 और आम आदमी पार्टी 8 सीटों पर आगे चल रही है।

भाजपा के कई विधायक शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं। एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने गुजरात विधानसभा चुनाव में हार को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि वो जनादेश को स्वीकार करेंगे। 

मालूम हो, इस चुनाव में 1990 के बाद कांग्रेस के ये अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन माना जा रहा है। कांग्रेस को 1990 में 33 सीटें मिली थी। अगर इस बार सामने आ रहे रुझानों के अनुसार कांग्रेस को 19 ही मिलती हैं तो ये पार्टी का अब तक सबसे खराब प्रदर्शन होगा। 

बताते चलें कि गुजरात में एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए वोट पड़े थे। इस बार मतदान प्रतिशत 2017 की तुलना में लगभग चार प्रतिशत कम हुआ। राज्य में 2017 में 68.39 प्रतिशत के मुकाबले इस बार सिर्फ 64.33 प्रतिशत मतदान हुआ। 

गुजरात में बहुमत के लिए कुल 182 सीट में से किसी भी पार्टी को 92 का आंकड़ा छूना होगा। चुनाव बाद के सर्वेक्षणों में भाजपा के आसान जीत दर्ज करने और लगातार सातवीं बार राज्य में सरकार बनाने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

Web Title: Congress is going to give its worst performance in Gujarat got 33 seats in 1990

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे