लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में ‘अलगाववाद की राजनीति’ कर रही है कांग्रेस, असम में उसका एजेंडा ‘साम्प्रदायिक’ : हिमंत

By भाषा | Updated: November 19, 2020 21:55 IST

Open in App

गुवाहाटी, 19 नवंबर असम के मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता हिमंत बिस्व सरमा ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस कश्मीर में ‘खतरनाक’ अलगाववाद की राजनीति कर रही है और दूसरी ओर असम में उसका ‘एजेंडा साम्प्रदायिक’ है जो देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचा सकता है।

उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्षों से कहा कि वे अलगाववाद और साम्प्रदायिकता पर अपना रुख स्पष्ट करें।

यहा संवाददाता सम्मेलन में सरमा ने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर में गुपकार गैंग के साथ कांग्रेस का गठजोड़ और असम में एआईयूडीएफ के साथ उसका गठबंधन खतरनाक है और यह पार्टी के संदेहास्पद एजेंडे को दर्शाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘फारुक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती नीत गुपकार गैंग भाजपा द्वारा समाप्त किए गए अनुच्छेदों 370 और 35(ए) की वापसी चाहता है और सभी जानते हैं कि उनके संबंध अलगाववादियों के साथ हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा अनुच्छेद 370 और 35(ए) की वापसी नहीं होने देगी और असम में कांग्रेस के साम्प्रदायिक एजेंडे को विफल करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन