लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी ने सुरक्षा देने के लिए SPG का जताया आभार, एसपीजी प्रमुख अरुण सिन्हा को पत्र लिखकर कही ये बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 9, 2019 16:27 IST

सोनिया गांधी ने एसपीजी प्रमुख अरुण सिन्हा को एक लेटर लिखा है और गांधी परिवार की ओर से एसपीजी को धन्यवाद दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्रालय ने गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाने का फैसला लिया है।सोनिया गांधी ने गांधी परिवार की ओर से एसपीजी को धन्यवाद दिया है।इससे पहले राहुल गांधी ने एसपीजी जवानों का शुक्रिया अदा किया था।

गृह मंत्रालय ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा हटाने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद सोनिया गांधी ने एसपीजी प्रमुख अरुण सिन्हा को एक लेटर लिखा है और गांधी परिवार की ओर से एसपीजी को धन्यवाद दिया है। इससे पहले राहुल गांधी ने एसपीजी जवानों का शुक्रिया अदा किया था।

सोनिया गांधी ने अपने लेटर में लिखा, 'जब से हमारी सुरक्षा एसपीजी के हाथ में दी गई है, मैंने और मेरे परिवार को आत्मविश्वास का अहसास हुआ है और हम सुरक्षा के लिए आश्वस्त हैं। पिछले 28 वर्षों से हर दिन हमने कर्तव्य के प्रति समर्पण और ईमानदारी का अनुभव किया है, जिसके साथ आप हमारी रक्षा करते हैं।'

इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर एसपीजी को धन्यवाद किया था। उन्होंने लिखा था, 'सालों से मुझे और मेरे परिवार की सुरक्षा में रहने के लिए एसपीजी के सभी भाईयों और बहनों को धन्यवाद। आपकी निष्ठा, हमेशा सहारा देने और एक यादगार यात्रा के लिए बहुत शुक्रिया। आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं।'

बता दें कि एसपीजी देश की सबसे पेशेवर और आधुनिकतम सुरक्षा बलों में से एक है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। एसपीजी देश के प्रधानमंत्री के साथ भारत दौरे पर आए अति विशिष्ट अतिथि की सुरक्षा का जिम्मा संभालती है। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद पूरे गांधी परिवार को एसपीजी सुरक्षा कवर देने का फैसला किया गया था, जिसे अब हटा लिया गया है।

टॅग्स :सोनिया गाँधीराहुल गांधीकांग्रेसगृह मंत्रालयप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह