लाइव न्यूज़ :

प्रणब मुखर्जी का दावा, कांग्रेस की सरकारों ने तैयार की है 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था की नींव

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 20, 2019 07:33 IST

आईआईटी, आईआईएम, बैंकिंग नेटवर्क की स्थापना मुखर्जी ने कहा, ''भारत ने तेजी से तरक्की की, क्योंकि जवाहरलाल नेहरू तथा अन्य ने आईआईटी, आईआईएम, इसरो, बैंकिंग नेटवर्क आदि की स्थापना की... इसे मनमोहन सिंह और नरिसम्हा राव द्वारा अर्थव्यवस्था का उदारीकरण करने से भी मदद मिली

Open in App
ठळक मुद्देमुखर्जी ने कहा है कि आधुनिक भारत की नींव उन संस्थापकों ने रखी थी, जिनका योजनाबद्ध अर्थव्यवस्था में मजबूत भरोसा थाभारत इतनी बड़ी अर्थव्यवस्था इसलिए बनेगा क्योंकि पहले की सरकारों ने इसके लिए मजबूत नींव तैयार की है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2024 तक भारत की इकोनॉमी को 5 ट्रिलियन डॉलर करने की बात कह रहे हैं. भारत इतनी बड़ी अर्थव्यवस्था इसलिए बनेगा क्योंकि पहले की सरकारों ने इसके लिए मजबूत नींव तैयार की है. यह बात आज पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने एक कार्यक्रम के दौरान कही.

मुखर्जी ने कहा है कि आधुनिक भारत की नींव उन संस्थापकों ने रखी थी, जिनका योजनाबद्ध अर्थव्यवस्था में मजबूत भरोसा था, जैसा आजकल नहीं है, जब योजना आयोग को खत्म कर दिया गया है.

यहां मावलंकर हॉल स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक कार्यक्र म में पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, ''जो लोग 55 साल के कांग्रेस शासन की आलोचना करते हैं, वे यह बात नजरअंदाज कर देते हैं कि आजादी के वक्त भारत कहां था, और हम कितना आगे आ चुके हैं... हां, अन्य लोगों ने भी योगदान दिया, लेकिन आधुनिक भारत की नींव हमारे उन संस्थापकों ने रखी थी, जिन्हें योजनाबद्ध अर्थव्यवस्था में मजबूती से भरोसा था, जबकि आज ऐसा नहीं है, जब योजना आयोग को ही खत्म कर दिया गया है.''

मुखर्जी ने कहा, ''जो 50-55 साल के कांग्रेस शासन की आलोचना करते हैं, वे यह भूल जाते हैं कि हमने कहां से शुरू किया था, और कहां जाकर छोड़ा था... अगर भारत की अर्थव्यवस्था को 50 खरब अमेरिकी डॉलर तक ले जाना है, तो हमने 18 खरब डॉलर की मजबूत नींव छोड़ी थी, जो लगभग शून्य से शुरू हुई थी.''

उन्होंने कहा कि भारत को भविष्य में 50 खरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बना पाने की नींव पिछली सरकारों ने रखी थी. पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, ''वित्तमंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा था कि वर्ष 2024 तक भारत की अर्थव्यवस्था 50 खरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाएगी... लेकिन यह दर्जा आसमान से उतरकर नहीं आएगा. इसके लिए मजबूत नींव मौजूद है, और उस नींव को अंग्रेजों ने नहीं, आजादी के बाद हिंदुस्तानियों ने ही बनाया था.''

आईआईटी, आईआईएम, बैंकिंग नेटवर्क की स्थापना मुखर्जी ने कहा, ''भारत ने तेजी से तरक्की की, क्योंकि जवाहरलाल नेहरू तथा अन्य ने आईआईटी, आईआईएम, इसरो, बैंकिंग नेटवर्क आदि की स्थापना की... इसे मनमोहन सिंह और नरिसम्हा राव द्वारा अर्थव्यवस्था का उदारीकरण करने से भी मदद मिली, जिससे भारत की आर्थिक संभावनाएं बेहद बढ़ गईं... उसी बुनियाद पर वित्त मंत्री आज यह दावा कर सकते हैं कि भारत 50 खरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा.''

टॅग्स :प्रणब मुख़र्जीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव