लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने दिया प्रिविलेज मोशन का नोटिस, राज्यसभा में 'नेहरू सरनेम' वाली टिप्पणी पर घेरा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 17, 2023 15:22 IST

कांग्रेस ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रावधान (प्रिविलेज मोशन) के तहत नोटिस दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिया विशेषाधिकार प्रावधान (प्रिविलेज मोशन) का नोटिससदन में सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी को बनाया मुद्दा कांग्रेस द्वारा पीएम मोदी को दिये प्रिविलेज मोशन से पहले भाजपा राहुल गांधी को दे चुकी है नोटिस

दिल्ली: कांग्रेस ने भाजपा द्वारा संसद में राहुल गांधी के लंदन में दिये बयान पर हो रहे शोर-शराबे और सदन स्थगन के मुद्दे में नया रूख अख्तियार करते हुए संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रावधान (प्रिविलेज मोशन) के तहत नोटिस दिया है। इस संबंध में कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को संसद में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा "अपमानजनक टिप्पणी" करने के आरोप में विशेषाधिकार प्रावधानों के तहत एक्शन की मांग करते हुए नोटिस दिया है।

वेणुगोपाल का नोटिस पार्टी के अन्य नेता शक्ति सिंह गोहिल द्वारा राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री और नेता सदन पीयूष गोयल के द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ लंदन में 'लोकतंत्र खतरे में' वाली टिप्पणी को  उठाने पर नोटिस दिये जाने के बाद आया है। 

शक्ति सिंह गोहिल ने राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के खिलाफ नोटिस देते हुए कहा कि जब राहुल गांधी राज्यसभा के सदस्य ही नहीं हैं तो फिर किस आधार पर राज्यसभा में उनके किसी बात के संबंध में आरोप लगा रहे हैं। 

वहीं लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेषाधिकार प्रावधानों के तहत दिये गये नोटिस में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि बीते 9 फरवरी को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नेहरू' उपनाम का उपयोग नहीं करने के लिए गांधी पर जिस तरह से टिप्पणी की, वह बेहद शर्मनाक है। 

कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा "भद्दे मजाक" के तौर पर नेहरू परिवार के सदस्यों खासकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर न केवल अपमानजनक बल्कि मानहानि" की टिप्पणी का कांग्रेस विरोध करती है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हम विशेषाधिकार प्रावधानों के तहत नोटिस लाये हैं।

उन्होंने कहा "राज्यसभा में प्रधानमंत्री का गांधी परिवार को यह सुझाव देना की वो नेहरू का प्रयोग उपनाम के तौर पर क्यों नहीं करते हैं , बेहद हास्यास्पद है। शादय प्रधानमंत्री को भारतीय संस्कृति की समझ नहीं है कि बेटी पिता का नहीं बल्कि पति का सरनेम अपनाती है। लेकिन बावजूद भारतीय संस्कृति के उन्होंने जानबूझकर गांधी परिवार का उपहास किया है।"

मालूम हो कि भाजपा भी अडानी विवाद में राहुल गांधी द्वारा सदन में सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया जाने को लेकर विशेषाधिकार हनन का नोटिस दे चुकी है, जिस पर एक्शन भी हो रहा है। वहीं साथ में भाजपा सदन में राहुल गांधी द्वारा लंदन में दिये बयान के मामले में भी लगातार माफी मांगने की मांग कर रही है। इस कारण सदन में लगातार गतिरोध बना हुआ है और सदन को बार-बार स्थगित किया जा रहा है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराहुल गांधीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत