लाइव न्यूज़ :

प्रियंका के हाथ में अब पूरे उत्तर प्रदेश की कमान, राहुल गांधी ने सौंपी जिम्मेदारी

By हरीश गुप्ता | Updated: July 20, 2019 08:10 IST

राहुल के 22-23 जुलाई तक अमेरिका से लौटने के बाद कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी. इस बीच मीडिया में इस खबर ने जोर पकड़ लिया है कि प्रियंका गांधी अपने भाई की जगह कांग्रेस अध्यक्ष बन सकती हैं.

Open in App
ठळक मुद्देएआईसीसी की ओर से कोई भी औपचारिक आदेश जारी नहीं किया गया है. अमेरिका रवानगी से पहले अगली व्यवस्था होने तक प्रियंका से यूपी कांग्रेस का प्रभार संभालने का आग्रह किया था.

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा उत्तरप्रदेश कांग्रेस (पश्चिम) के प्रभारी पद से इस्तीफे के बाद पूरी यूपी कांग्रेस की कमान प्रियंका गांधी को सौंप दी गई है. एआईसीसी महासचिव प्रियंका इससे पहले उत्तरप्रदेश कांग्रेस (पूर्व) की प्रभारी थी.

हालांकि इस संबंध में एआईसीसी की ओर से कोई भी औपचारिक आदेश जारी नहीं किया गया है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को अमेरिका रवानगी से पहले अगली व्यवस्था होने तक प्रियंका से यूपी कांग्रेस का प्रभार संभालने का आग्रह किया था. राहुल गांधी ने महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ कांग्रेस समिति अध्यक्ष के अलावा अन्य कई नियुक्तियों को भी मंजूरी दे दी है.

राहुल के 22-23 जुलाई तक अमेरिका से लौटने के बाद कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी. इस बीच मीडिया में इस खबर ने जोर पकड़ लिया है कि प्रियंका गांधी अपने भाई की जगह कांग्रेस अध्यक्ष बन सकती हैं. कई वरिष्ठ नेताओं की राय में मल्लिकार्जुन खड़गे, मुकुल वासनिक या सैलजा जैसे वरिष्ठ नेताओं की अंतरिम नियुक्ति से पार्टी के पुनर्जीवन के प्रयासों में और देरी की आशंका बढ़ जाएगी.

उनका मानना है कि गांधी परिवार के नेतृत्व में मई 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस 11 करोड़ से ज्यादा वोट हासिल करने में कामयाब रही थी. अगर प्रियंका को अध्यक्ष बनाया जाता है तो यह आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है. माना जा रहा है कि राहुल के इस्तीफे से कांग्रेस के समक्ष उत्पन्न संकट से प्रियंका ही निजात दिला सकती है. प्रियंका गांधी ने इस पूरे मामले में काफी सधी हुई चुप्पी साध रखी है.

उन्होंने चुपचाप पूरे यूपी कांग्रेस का प्रभार संभालने के बाद सभी जिला कांग्रेस (उत्तरप्रदेश) अध्यक्षों की बैठक भी ले ली है. इसके अलावा उन्होंने यूपी में सत्तारूढ़ योगी सरकार को भी खुली चुनौती दे दी है. ऐसा माना जा रहा है कि अगले हफ्ते कांग्रेस नेतृत्व का रहस्य सुलझ जाएगा.

टॅग्स :प्रियंका गांधीराहुल गांधीकांग्रेसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह