छत्तीसगढ़: राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने को लेकर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े, दोनों गुटों के बीच हुई पत्थरबाजी

By रुस्तम राणा | Published: March 24, 2023 08:15 PM2023-03-24T20:15:28+5:302023-03-24T20:21:04+5:30

युवा कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। साथ ही पथराव भी किया। यूथ कांग्रेस और बीजेपी के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में राज्य पुलिस हिंसा से निपटती नजर आई। 

Congress, BJP workers clash in Chhattisgarh over Rahul Gandhi's disqualification | छत्तीसगढ़: राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने को लेकर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े, दोनों गुटों के बीच हुई पत्थरबाजी

छत्तीसगढ़: राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने को लेकर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े, दोनों गुटों के बीच हुई पत्थरबाजी

Highlightsयूथ कांग्रेस और बीजेपी के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआवीडियो में राज्य पुलिस हिंसा से निपटती नजर आई, पुलिस ने दोनों गुटों को शांत करने की कोशिश कीइस पर राज्य बीजेपी ने ट्वीट कर कहा कि ये कांग्रेसी लोकतंत्र और संविधान विरोधी हैं

रायपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य घोषित किए जाने की खबर फैलने के बाद छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने 24 मार्च को राज्य की राजधानी में विरोध प्रदर्शन किया। हालाँकि, कुछ समय बाद मौन विरोध हिंसक हो गया, क्योंकि युवा कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। साथ ही पथराव भी किया। यूथ कांग्रेस और बीजेपी के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में राज्य पुलिस हिंसा से निपटती नजर आई। 

23 मार्च को सूरत की एक अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 2019 में की गई उनकी 'मोदी उपनाम' टिप्पणी पर मानहानि के मामले में दो साल कैद की सजा सुनाई। इसके बाद, लोकसभा सचिवालय ने 24 मार्च को घोषणा की कि वायनाड के सांसद को लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया है और यह उनकी सजा की तारीख 23 मार्च से प्रभावी होगा।

इस पर राज्य बीजेपी ने ट्वीट कर कहा कि ये कांग्रेसी लोकतंत्र और संविधान विरोधी हैं। राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद एनएसयूआई और कांग्रेस नेताओ ने शर्मनाक कृत्य करते हुए भाजपा रायपुर जिला कार्यालय "एकात्म परिसर" पर हमला किया। भाजपा नेताओ के साथ अभद्र व्यवहार किया।

बीजेपी ने एक अन्य ट्वीट मे लिखा, लोकतंत्र के इन हत्यारों का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर मुकाबला किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा युवा नेता गोविंदा गुप्ता का सर फोड़ा। अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी घायल हुए। गलती राहुल गांधी ने की, सजा न्यायालय ने संविधान और कानून के नियमों के तहत दी। इसमें भाजपा पर हमला क्यों?

Web Title: Congress, BJP workers clash in Chhattisgarh over Rahul Gandhi's disqualification

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे