कांग्रेस में फेरबदल तेज, झारखंड के अध्यक्ष होंगे राजेश ठाकुर, जानें किसे मिली मेघालय की कमान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: August 25, 2021 10:19 PM2021-08-25T22:19:12+5:302021-08-25T22:20:09+5:30

लोकसभा सदस्य विंसेट एच पाला को मेघालय प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है तथा उनके साथ तीन कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं।

Congress appoints Rajesh Thakur as president of Jharkhand MP Vincent Pala as president of Meghalaya unit  | कांग्रेस में फेरबदल तेज, झारखंड के अध्यक्ष होंगे राजेश ठाकुर, जानें किसे मिली मेघालय की कमान

सेलेस्टीन लिंगदोह मेघालय प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे। 

Highlightsकांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान की।गीता कोड़ा, बंधु टिर्की, जलेश्वर महतो और शहजादा अनवर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। झारखंड सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव प्रदेश अध्यक्ष थे।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने झारखंड में अपने वरिष्ठ नेता राजेश ठाकुर को बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया तथा चार अन्य नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।

इसके साथ ही, लोकसभा सदस्य विंसेट एच पाला को मेघालय प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है तथा उनके साथ तीन कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान की।

ठाकुर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाने के साथ ही गीता कोड़ा, बंधु टिर्की, जलेश्वर महतो और शहजादा अनवर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले, झारखंड सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव प्रदेश अध्यक्ष थे तथा कमलेश महतो, इरफान अंसारी, मानस सिन्हा और संजय पासवान कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

मेघालय में विंसेट पाला को अध्यक्ष बनाने के साथ ही, कांग्रेस नेतृत्व ने अम्पारीन लिंगदोह, मार्थोन संगमा और जेम्स लिंगदोह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। इससे पहले सेलेस्टीन लिंगदोह मेघालय प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे। 

Web Title: Congress appoints Rajesh Thakur as president of Jharkhand MP Vincent Pala as president of Meghalaya unit 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे