लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Political Crisis: कांग्रेस ने कमलनाथ को सौंपी महाराष्ट्र सरकार बचाने की जिम्मेदारी, जानें क्या है मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 21, 2022 14:52 IST

कांग्रेस ने महाराष्ट्र सरकार को बचाने की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को सौंपी है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के मद्देनजर कांग्रेस ने कमलनाथ को राज्य में पार्टी का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल जारी है।

मुंबई: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को कांग्रेस ने महाराष्ट्र सरकार को बचाने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी क्रम में महाराष्ट्र में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के मद्देनजर कांग्रेस ने कमलनाथ को राज्य में पार्टी का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी पत्र में लिखा है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने कमलनाथ को महाराष्ट्र में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए एआईसीसी का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। 

बता दें कि महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल जारी है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे की कथित नाराजगी को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल पैदा हो गई है। ऐसी खबरें सामने आई हैं कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री शिंदे मुंबई में नहीं हैं बल्कि कुछ विधायकों के साथ गुजरात के सूरत शहर के एक होटल में वह डेरा डाले हुए हैं। बाद में शिवसेना नेता संजय राउत ने मुंबई में पत्रकारों से कहा कि यह सच है कि विधान परिषद चुनाव के बाद सोमवार की रात कुछ विधायकों से संपर्क नहीं हो सका, लेकिन पार्टी अब उनमें से कुछ तक पहुंचने में सफल रही है।

उन्होंने कहा, "एकनाथ शिंदे मुंबई में नहीं हैं, लेकिन उनके साथ संपर्क हो गया है।" हालांकि, राउत ने शिंदे के साथ जाने वाले विधायकों की संख्या के बारे में विस्तार से नहीं बताया। एक दिन पहले ही सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी गठबंधन को महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में हार से झटका लगा था। शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस एमवीए के घटक हैं।

इससे पहले राज्यसभा के चुनाव में सत्तारुढ़ गठबंधन को झटका लग चुका है। इस बीच भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने ताजा राजनीतिक घटनाक्रमों के संबंध में मुंबई में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि पार्टी इन घटनाओं पर नजर बनाए हुए हैं।  

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :Kamal Nathकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां