हरियाणा: कांग्रेस ने उदयभान को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया, भूपेंद्र सिंह हुड्डा खेमे की बड़ी जीत, कुमारी सैलजा का इस्तीफा स्वीकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 27, 2022 02:51 PM2022-04-27T14:51:54+5:302022-04-27T14:58:03+5:30

उदयभान ने कुमारी सैलजा का स्थान लिया है। पिछले सप्ताह ही कुमारी सैलजा ने सोनिया गांधी से मुलाकात कर प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया था। सोनिया गांधी ने सैलजा के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

congress appoint uday bhan state president bhupender singh hooda kumari selja | हरियाणा: कांग्रेस ने उदयभान को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया, भूपेंद्र सिंह हुड्डा खेमे की बड़ी जीत, कुमारी सैलजा का इस्तीफा स्वीकार

हरियाणा: कांग्रेस ने उदयभान को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया, भूपेंद्र सिंह हुड्डा खेमे की बड़ी जीत, कुमारी सैलजा का इस्तीफा स्वीकार

Highlightsउदय भान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते हैं।उदयभान ने कुमारी सैलजा का स्थान लिया है। हरियाणा कांग्रेस में चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं।

नई दिल्ली:कांग्रेस ने अपनी हरियाणा इकाई के वरिष्ठ नेता उदय भान को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उदय भान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते हैं। वह कई बार विधायक भी रहे हैं।

उदयभान ने कुमारी सैलजा का स्थान लिया है। पिछले सप्ताह ही कुमारी सैलजा ने सोनिया गांधी से मुलाकात कर प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया था। सोनिया गांधी ने सैलजा के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उदय भान को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ श्रुति चौधरी, राम किशन गुज्जर, जितेंद्र कुमार भारद्वाज और सुरेश गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस विधायक दल के नेता बने रहेंगे। हुड्डा ग्रुप लंबे समय से अपने खेमे का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहा था।

कुमारी सैलजा से पहले हुड्डा समूह का विवाद पूर्व कांग्रेस नेता अशोक तंवर था जिन्होंने बाद में कांग्रेस पार्टी छोड़ दी। तंवर हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

Web Title: congress appoint uday bhan state president bhupender singh hooda kumari selja

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे