लाइव न्यूज़ :

Delhi Election: कांग्रेस ने जारी की 5 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, जानें किसको कहां से मिला टिकट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2020 10:54 IST

कांग्रेस ने मादीपुर विधानसभा सीट से जय प्रकाश पनवार, विकासपुरी से मुकेश शर्मा, बिजवासन से प्रवीण राणा को टिकट दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस 70 सदस्यीय विधानसभा में 66 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस ने चार सीटें सहयोगी राजद के लिए छोड़ी हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार (21 जनवरी) को उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। मादीपुर विधानसभा सीट से जय प्रकाश पनवार, विकासपुरी से मुकेश शर्मा, बिजवासन से प्रवीण राणा, मेहरौली से मोहिंदर चौधरी और ओखला से परवेज हाशमी को टिकट दिया है। इस तरह पार्टी ने कुल 66 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। 

इससे पहले  कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी और इसमें सबसे प्रमुख नाम रोमेश सभरवाल का था जो नयी दिल्ली से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस 70 सदस्यीय विधानसभा में 66 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उसने चार सीटें सहयोगी राजद के लिए छोड़ी हैं। केजरीवाल के खिलाफ उम्मीदवार बनाए गए सभरवाल पहले एनएसयूआई की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष रहे हैं। वह युवा कांग्रेस के साथ भी जुड़े रहे हैं।

बता दें कि डूसू के पूर्व अध्यक्ष रॉकी तूसीद को राजेन्द्र नगर से टिकट मिला है। कांग्रेस ने शनिवार को 54 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी जिसमें कई कई पूर्व मंत्रियों और कुछ नए चेहरों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने कुल 10 महिलाओं को टिकट दिया है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ पड़पडग़ंज विधानसभा सीट से कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को टिकट दिया है। गौरतलब है कि दिल्ली में 70 सदस्यीय आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किये जायेंगे।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव