लाइव न्यूज़ :

क्या राजस्थान में कांग्रेस की सरकार खतरे में, CM गहलोत बोले- 'BJP मध्य प्रदेश वाला खेल यहां भी खेल रही थी...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 11, 2020 08:48 IST

राजस्थान की 200 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 107 विधायक हैं। इनमें छह विधायक पिछले साल बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए। इसके अलावा 13 निर्दलीय विधायकों में से 12 कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत ने कहा, हॉर्स ट्रेडिंग लिप्त होकर आप (BJP) कब तक राजनीति करेंगे?राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 19 जून को होने हैं। इन चुनाव के लिए कांग्रेस ने के सी वेणुगोपाल ओर नीरज डांगी को अपना उम्मीदवार बनाया है।कांग्रेस व उसके समर्थक विधायकों ने बुधवार (10 जून) शाम को सीएम अशोक गहलोत के साथ बैठक की।

जयपुर: राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव से पहले राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां जोर पकड़ गई हैं। विधानसभा में मुख्य सचेतक महेश जोशी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में शिकायत दर्ज कराई कि राज्य सरकार को अस्थिर करने के लिए कांग्रेस और उसके समर्थक निर्दलीय विधायकों को प्रलोभन दिया जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, मध्य प्रदेश वाला खेल ही यहां खेला जा रहा था, हमारे विधायक बहुत समझदार हैं। उनको खूब लालच-लोभ देने की कोशिश की गई। मुझे गर्व इस बात का है कि हमारे साथ BSP के 6 और 13 निर्दलीय विधायक आए हैं। हिन्दुस्तान के इतिहास में राजस्थान पहला ऐसा राज्य है जहां एक रुपये का सौदा नहीं हुआ है। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, राज्य सभा चुनाव होने हैं यहाँ। यह दो महीने पहले आयोजित किया जा सकता था लेकिन उन्होंने गुजरात और राजस्थान में खरीद और बिक्री पूरी नहीं की थी, इसलिए उन्होंने इसमें देरी की। अब चुनाव होने वाला है और स्थिति वही है।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा, हॉर्स ट्रेडिंग लिप्त होकर आप (BJP) कब तक राजनीति करेंगे? कांग्रेस आने वाले समय में उन्हें झटका देती है तो यह आश्चर्य की बात नहीं होगी। जनता सब कुछ समझ सकती है। आज की बैठक बहुत अच्ची रही। हर कोई एकजुट है, हम कल फिर मिलेंगे। 

सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) (फाइल फोटो)

विधानसभा में मुख्य सचेतक महेश जोशी ने एसीबी को शिकायत में क्या कहा?

विधानसभा में मुख्य सचेतक महेश जोशी ने एसीबी के महानिदेशक को भेजी शिकायत में कहा है,' अति विश्वस्त सूत्रों से मेरी जानकारी में आया है कि कर्नाटक, मध्य प्रदेश व गुजरात की तर्ज पर राजस्थान में भी हमारे विधायकों व हमारा समर्थन कर रहे निर्दलीय विधायकों को भारी प्रलोभन देकर राज्य की लोकतांत्रिक तौर से चुनी हुई जनसेवा को समर्पित सरकार को अस्थिर करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है।' 

जोशी ने इस तरह के लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि उन्होंने अपने पत्र में ऐसा प्रयास करने वाली किसी पार्टी या नेता का नाम नहीं लिया है। एसीबी के महानिदेशक आलोक त्रिपाठी ने पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने कहा ,' शिकायत मिली है और इसकी जांच होगी।' इस बीच आगामी राज्यसभा चुनावों को लेकर चर्चा करने के लिए कांग्रेस व उसके समर्थक विधायक बुधवार (10 जून) शाम को मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचे। यहां से उन्हें बसों से दिल्ली राजमार्ग पर स्थित एक रिसॉर्ट पर ले जाया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी वहां पहुंचे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने क्या कहा? 

वहीं राज्यसभा चुनाव पर चर्चा के लिए जयपुर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस के पास सम्पूर्ण बहुमत है और उसके विधायक किसी प्रलोभन में नहीं आएंगे। भाजपा द्वारा कुछ निर्दलीय विधायकों को कथित तौर पर प्रलोभन दिये जाने के सवाल पर सुरजेवाला ने कहा कि राजस्थान की वीर भूमि में भाजपा के षडयंत्रकारी मंसूबे कामयाब नहीं होंगे।

पार्टी के उम्मीदवारों की जीत के प्रश्न पर सुरजेवाला ने कहा,' कांग्रेस के पास सम्पूर्ण बहुमत है.. और वो आपके सामने है। मैंने जैसा कहा ना जनमत को कोई हरा सकता, ना प्रजातंत्र को हरा सकता।' उन्होंने कहा कि बार बार जनमत का चीरहरण करना भाजपा का चाल,चेहरा, चरित्र बन गया है। 

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) (फाइल फोटो)

कांग्रेस के अन्य नेताओं ने पूरे मामले पर क्या कहा? 

वहीं कांग्रेस नेता विवेक बंसल ने भाजपा पर लोकतंत्र को तार- तार करने का आरोप लगाया। उन्होंने राज्य में पार्टी के दोनों प्रत्याशियों की जीत का विश्वास जताया। उधर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा— भले ही वह कांग्रेस भाजपा पर आरोप लगाये लेकिन उनका खुद का घर सुरक्षित नहीं है,उनको अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है और इसलिये इस तरीके की नौबत आज कांग्रेस पार्टी के भीतर आई।

राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 19 जून को होने हैं। इन चुनाव के लिए कांग्रेस ने के सी वेणुगोपाल ओर नीरज डांगी को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि भाजपा ने राजेन्द्र गहलोत को उम्मीदवार बनाया था हालांकि अंतिम क्षणों में भाजपा के ओंकार सिंह लखावत ने भी पर्चा दाखिल किया। 

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थानभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राज्यसभा चुनावमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया