कांग्रेस का आरोप, संसद में दो महिला सांसदों के साथ धक्कामुक्की, मार्शलों पर कार्रवाई की मांग

By भाषा | Updated: November 25, 2019 13:31 IST2019-11-25T13:31:12+5:302019-11-25T13:31:12+5:30

चौधरी ने संसद भवन परिसर में संवादददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि वह इंतजार कर रहे हैं कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जिम्मेदार मार्शलों के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा सदन में हमने कभी नहीं अनुभव नहीं किया था। हमारी दो महिला सांसदों ज्योति मणि और राम्या हरिदास के साथ मार्शलों ने सदन में धक्कामुक्की की।’’

Congress accuses, two women MPs in Parliament shudder, demand action on marshals | कांग्रेस का आरोप, संसद में दो महिला सांसदों के साथ धक्कामुक्की, मार्शलों पर कार्रवाई की मांग

महाराष्ट्र मुद्दे पर सदन में बड़ा पोस्टर लहारने वाले कांग्रेस सांसद हिबी इडेन ने कहा कि विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है।

Highlightsज्योति मणि ने कहा, ‘‘यह दुखद है कि राम्या हरिदास और मेरे साथ सदन में धक्कामुक्की की गई।सदन में महाराष्ट्र मुद्दे पर हंगामे के दौरान प्रतापन और इडेन तथा मार्शलों के बीच धक्कामुक्की हुई। 

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र मुद्दे पर सदन में हंगामे के दौरान मार्शलों ने पार्टी की दो महिला सांसदों के साथ ‘‘धक्कामुक्की’’ की।

चौधरी ने संसद भवन परिसर में संवादददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि वह इंतजार कर रहे हैं कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जिम्मेदार मार्शलों के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा सदन में हमने कभी नहीं अनुभव नहीं किया था। हमारी दो महिला सांसदों ज्योति मणि और राम्या हरिदास के साथ मार्शलों ने सदन में धक्कामुक्की की।’’

ज्योति मणि ने कहा, ‘‘यह दुखद है कि राम्या हरिदास और मेरे साथ सदन में धक्कामुक्की की गई। हमने इस बारे में स्पीकर के समक्ष शिकायत की है।’’ महाराष्ट्र मुद्दे पर सदन में बड़ा पोस्टर लहारने वाले कांग्रेस सांसद हिबी इडेन ने कहा कि विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन मार्शलों के जरिए इसे रोकने की कोशिश हुई और महिला सांसदों के साथ धक्कामुक्की की गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है। इस बीच, कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष पार्टी चाहते हैं कि दोनों सांसद.. हिबी इडेन और टी एन प्रतापन सदन में उनके आचरण के लिए क्षमा मांगें, लेकिन कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं होगी। दरअसल, सदन में महाराष्ट्र मुद्दे पर हंगामे के दौरान प्रतापन और इडेन तथा मार्शलों के बीच धक्कामुक्की हुई। 

Web Title: Congress accuses, two women MPs in Parliament shudder, demand action on marshals

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे