लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने सरकार पर पेगासस के जरिए जासूसी कराने का लगाया आरोप, कोर्ट से की जांच की मांग

By शीलेष शर्मा | Updated: November 1, 2019 05:49 IST

इधर कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ मुहिम छेड़ते हुए सर्वोच्च न्यायालय से मांग की कि वह स्वत: इस मामले का संज्ञान ले और अपनी निगरानी में पूरे मामले की जांच कराए कि किस तरह भाजपा ने लोगों की जासूसी के लिए इस साफ्टवेयर को खरीदकर निजता का उल्लंघन किया है.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पूछा कि जासूसी करने वाले सॉफ्टवेयर को खरीदने की अनुमति सरकार को किसने दी. जासूसी उस समय कराई जब देश में चुनाव नजदीक थे.

इजरायली एजेंसी एनएसओ द्वारा की गयी जासूसी को लेकर देश में राजनीतिक माहौल गरमा गया है. विपक्ष जहां सरकार का हाथ होने का आरोप लगा रहा है वहीं सरकार ने इसका खंडन किया है. संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने साफ किया कि सरकार की इसमें कोई भूमिका नहीं है, व्हाट्सएप्प से पूछा गया है कि भारतीयों की निजता की सुरक्षा के लिए वह क्या कर रही है.

इधर कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ मुहिम छेड़ते हुए सर्वोच्च न्यायालय से मांग की कि वह स्वत: इस मामले का संज्ञान ले और अपनी निगरानी में पूरे मामले की जांच कराए कि किस तरह भाजपा ने लोगों की जासूसी के लिए इस साफ्टवेयर को खरीदकर निजता का उल्लंघन किया है.

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पूछा कि जासूसी करने वाले सॉफ्टवेयर को खरीदने की अनुमति सरकार को किसने दी. क्या प्रधानमंत्री ने, या राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने. उन्होंने यह भी पूछा कि सरकार उन लोगों के खिलाफ क्या कार्यवाही करने जा रही है जिन्होंने यह सॉफ्टवेयर खरीदकर अवैध ढंग से लोगों की जासूसी कराई.कांग्रेस ने आशंका जाहिर की कि जिन लोगों की जासूसी की गयी है उनमें केवल पत्रकार, वकील और बुद्धिजीवी ही शामिल नहीं, बल्कि देश की अदालतों के न्यायाधीश भी इससे अछूते नहीं रहे है. जासूसी उस समय कराई जब देश में चुनाव नजदीक थे.

रविशंकर प्रसाद ने इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस को याद दिलाया कि तत्कालीन वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी के कार्यालय में केवल एक परिवार के लिए जासूसी कराई गई थी जो लंबे समय तक अखबार की सुर्खियों में रहा.कांग्रेस और सरकार के बीच जासूसी को लेकर अब यह नई  जंग शुरु हो गई है माना जा रहा है कि मामला शांत होने की जगह अगले कुछ दिनों में यह ओर तूल पकड़ेगा तथा संसद के शीतकालीन सत्र में इस मुद्दे पर विपक्ष सरकार के खिलाफ जबरदस्त हंगामा कर सकता है. 

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं