लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अभी खुले हैं कांग्रेस-आप गठबंधन के दरवाजे, दिल्ली प्रभारी के बयान से बढ़ी सरगर्मी

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 16, 2019 10:11 IST

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने बीजेपी को हराने के लिए गठबंधन को जरूरी बताया है। उन्होंने कहा कि अभी आम आदमी पार्टी से गठबंधन के दरवाजे खुले हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन के दरवाजे अभी खुले हुए हैं। कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको का मानना है कि बीजेपी को हराने के लिए गठबंधन जरूरी है।

दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन के दरवाजे अभी खुले हुए हैं। कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको का मानना है कि बीजेपी को हराने के लिए गठबंधन जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीसी चाको ने गठबंधन के बारे में अपनी राय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित के सामने रख दी है। गठबंधन की संभावना से दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां बढ़ गई हैं। अगर दिल्ली में दोनों पार्टियों का गठबंधन होता है तो इसका असर हरियाणा और पंजाब में पड़ सकता है।

पिछले दिनों राहुल गांधी ने कहा था कि कई अन्य राज्यों में पार्टी गठबंधन की प्रक्रिया में है लेकिन दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सर्वसम्मति से आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन से इनकार कर दिया है। दरअसल, दिल्ली कांग्रेस नेतृत्व गठबंधन के मुद्दे पर दो फाड़ हो गया है। कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको गठबंधन के पक्ष में हैं लेकिन दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित आम आदमी पार्टी से गठबंधन नहीं चाहती। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कई बार सार्वजनिक मंचों से गठबंधन की अपील कर चुके हैं। बात नहीं बनने पर उन्होंने दिल्ली की छह लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस से आगामी लोकसभा चुनाव में मतों के विभाजन से बचने के लिये दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने की अपील की है। राकांपा का मानना है कि मतों का विभाजन होने पर भाजपा को फायदा हो सकता है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन से इनकार के बाद अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में कांग्रेस से गठबंधन की पहल की। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि हरियाणा में अगर जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) 'आप' और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ेगा। केजरीवाल ने कहा कि राहुल गांधी को इस प्रस्ताव पर विचार करना चाहिए।

टॅग्स :लोकसभा चुनावआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है