लाइव न्यूज़ :

जल संकट पर सांसद चिंतिंतः बिरला ने कहा-जल संरक्षण पर लोकसभा में चर्चा कराए सरकार, अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि ‘हम तैयार हैं

By भाषा | Updated: July 4, 2019 13:54 IST

जल शक्ति मंत्रालय से जुड़े पूरक प्रश्न पूछने के दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय, भाजपा के अजय मिश्रा और द्रमुक के ए राजा ने देश के कई इलाकों में पानी की कमी और भूजल का स्तर नीचे जाने को लेकर चिंता जताई।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री और इस सदन के नेता ने भी जल संरक्षण को महत्व दिया है और अलग मंत्रालय बनाया है।इस पर बिरला ने कहा कि कई सदस्य जल संरक्षण पर अपनी बात रखना चाहते हैं।

लोकसभा में बृहस्पतिवार को कई दलों के सदस्यों ने देश में पानी की कमी की समस्या को लेकर चिंता प्रकट की जिस पर लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सरकार इस विषय पर चर्चा कराए। बिरला ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान यह टिप्प्णी की और इस पर संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि ‘हम तैयार हैं।’

जल शक्ति मंत्रालय से जुड़े पूरक प्रश्न पूछने के दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय, भाजपा के अजय मिश्रा और द्रमुक के ए राजा ने देश के कई इलाकों में पानी की कमी और भूजल का स्तर नीचे जाने को लेकर चिंता जताई।

इस पर बिरला ने कहा कि कई सदस्य जल संरक्षण पर अपनी बात रखना चाहते हैं। प्रधानमंत्री और इस सदन के नेता ने भी जल संरक्षण को महत्व दिया है और अलग मंत्रालय बनाया है। सरकार से कहा है कि वह जल संरक्षण पर चर्चा कराए।

उनके इस कथन पर संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी सहित सत्तापक्ष और विपक्ष के कई सदस्यों ने मेजें थपथपाईं। इसके बाद मेघवाल ने कहा कि चर्चा के लिए हम तैयार हैं। इससे पहले लोकसभा में पूरक प्रश्नों के जवाब में जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कृषि क्षेत्र में पानी का अत्यधिक उपयोग किए जाने पर ध्यान देने की जरूरत है।

चावल की पैदावार में भारत में जितना पानी का उपयोग होता है उससे कम में कई देशों में चावल की पैदावार होती है। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों ने कृषि क्षेत्र में पानी का उपयोग कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं और दूसरे राज्यों को भी कदम उठाने की जरूरत है। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रओम बिरलानरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन