लाइव न्यूज़ :

देश के प्रथम स्वदेशी विमान वाहक पोत से कंप्यूटर हार्डवेयर गायब, जांच शुरू

By भाषा | Updated: September 19, 2019 05:43 IST

सीएसएल अधिकारियों ने इस हफ्ते की शुरूआत में एर्नाकुलम दक्षिण पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। अधिकारियों को कथित चोरी की तारीख और समय के बारे में पता नहीं है। इस घटना पर सीएसएल प्रवक्ता ने कहा कि चोरी का कोई रणनीतिक निहितार्थ नहीं लगता।

Open in App
ठळक मुद्देनगर पुलिस आयुक्त जांच की निगरानी कर रहे हैं। इस बारे में जब एक रक्षा प्रवक्ता से संपर्क किया गया तो उन्होंने टिप्प्णी करने से इनकार करते हुए कहा कि यह विषय नौसेना के दायरे में नहीं आता।

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) में बन रहे देश के प्रथम स्वदेशी विमान वाहक पोत से कथित तौर पर कुछ कंप्यूटर हार्डवेयर गायब हो गये हैं। मामले में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने तफ्तीश शुरू कर दी है। एसआईटी ने इस बारे में एक शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू की है। 

नगर पुलिस आयुक्त जांच की निगरानी कर रहे हैं। हालांकि सीएसएल ने कहा कि इस चोरी का कोई रणनीतिक निहितार्थ नहीं लगता। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, पोत से कथित तौर पर गायब हार्डवेयर जहाज के उपकरण का हिस्सा नहीं है।’’ यह घटना सीएसएल के उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र से दर्ज की गई, जहां स्वेदशी जंगी जहाज का निर्माण हो रहा है। 

एक शीर्ष अधिकारी ने बताया, ‘‘हालांकि उच्च सुरक्षा क्षेत्र में घटी इस घटना की गंभीरता को देखते हुए हमने एसीपी अपराध शाखा के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया।’’ उन्होंने पीटीआई को बताया, ‘‘जांच की निगरानी कोच्चि पुलिस आयुक्त विजय साखरे कर रहे हैं।’’ 

सीएसएल अधिकारियों ने इस हफ्ते की शुरूआत में एर्नाकुलम दक्षिण पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। अधिकारियों को कथित चोरी की तारीख और समय के बारे में पता नहीं है। इस घटना पर सीएसएल प्रवक्ता ने कहा कि चोरी का कोई रणनीतिक निहितार्थ नहीं लगता। उन्होंने कहा, ‘‘एक निर्माणाधीन जहाज से कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामग्री चोरी चली गयी। कोई रणनीतिक निहितार्थ नहीं है।’’ इस बारे में जब एक रक्षा प्रवक्ता से संपर्क किया गया तो उन्होंने टिप्प्णी करने से इनकार करते हुए कहा कि यह विषय नौसेना के दायरे में नहीं आता। स्वदेशी विमान वाहक पोत का निर्माण प्रणालियों की जांच के अंतिम चरण में है। पोत का 2020 में समुद्री परीक्षण शुरू होने की उम्मीद है।

टॅग्स :भारतीय नौसेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

भारत18 फरवरी से विशाखापट्टनम में जुटेंगी 60 देशों की नौसेनाएं?, IFR में दिखेगा 'मेक इन इंडिया' और स्वदेशी आईएनएस 'विक्रांत' का दम

भारतकौन हैं काम्या कार्तिकेयन?, 18 साल में रचा इतिहास

भारतविजय की लहरों पर सवार भारतीय नौसेना

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील