लाइव न्यूज़ :

जातीय जनगणना के लिए नीतीश कुमार की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जाए: तेजस्वी यादव

By भाषा | Updated: July 27, 2021 17:07 IST

Open in App

पटना, 27 जुलाई राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को सुझाव दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर जाति आधारित जनगणना कराने की मांग करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में विधायकों की एक समिति बनाई जानी चाहिए। बिहार विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश होने पर नेता प्रतिपक्ष ने यह मांग उठायी।

उन्होंने कहा कि अतीत में दो बार विधानसभा और विधान परिषद ने सर्वसम्मति से जाति आधारित जनगणना के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया है जिसके आलोक में यह किया जाना चाहिए। संसद में पिछले सप्ताह केंद्र सरकार की ओर से कहा गया था कि अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों की जनगणना कराने का प्रस्ताव दिया गया है तथा यह किसी अन्य सामाजिक वर्ग के लिए नहीं कराया जाएगा।

इससे बिहार में यह मांग फिर से उठने लगी है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समेत अन्य जातीय समूहों की भी आरक्षण और जाति विशेष के लिए लाई गई योजनाओं का लाभ देने के लिए जातीय जनगणना की जानी चाहिए। बिहार के मुख्यमंत्री की पार्टी जनता दल (यू) केंद्र में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी का सहयोगी दल है। इसके बावजूद कुमार, जातीय जनगणना के मुद्दे पर अपने प्रतिद्वंद्वी लालू प्रसाद यादव के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।

बहरहाल, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव से कहा कि उनका प्रस्ताव एक सुझाव की तरह है इसलिए सदन में इस पर अभी चर्चा नहीं हो सकती जब विधानसभा में अन्य विधायी कार्य सूचीबद्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह