लाइव न्यूज़ :

Cold Wave: 10 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और यूपी में रेड अलर्ट, 10 जनवरी की रात से घने कोहरे और शीतलहर से मिलेगी राहत, 480 रेलगाडी पर असर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 8, 2023 18:07 IST

cold wave: दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिमी भारत में बर्फ से ढके पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते लोधी रोड, आयानगर, रिज और जाफरपुर के मौसम केंद्रों में न्यूनतम तापमान क्रमशः 2.8 डिग्री सेल्सियस, 2.6 डिग्री सेल्सियस, 2.2 डिग्री सेल्सियस और 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के हिसार में पारा 1.4 डिग्री सेल्सियस है।पंजाब के आदमपुर में 2.8 डिग्री सेल्सियस है।चूरू में शून्य से 0.5 डिग्री और पिलानी में 1.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

नई दिल्लीः भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने कहा कि 10 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए ठंड का रेड अलर्ट, राजस्थान और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में सफदरजंग में आज 1.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली में दिन का तापमान भी 15-17 डिग्री है। राजस्थान के चूरू में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस है। 10 जनवरी के बाद से देश में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।

देश के उत्तर और पूर्वी हिस्से में रविवार को कोहरे की मोटी चादर छाई रही जिससे 480 रेलगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई। दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में शीतलहर चल रही है, जहां न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान लगातार चौथे दिन हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अधिकतर स्थानों के तापमान से भी कम रहा।

रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘कोहरे के कारण करीब 335 ट्रेन देरी से चल रही हैं, 88 को रद्द किया गया है, 31 का मार्ग परिवर्तित किया गया है और 33 रेलगाड़ियों की यात्रा को उनके गंतव्य स्थान से पहले समाप्त किया गया है।’’ यात्रियों को उड़ानों के संबंध में अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित विमानन कंपनी से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

अधिकारियों ने कहा कि रविवार सुबह करीब 25 उड़ानों में देरी हुई। दिल्ली में रविवार सुबह भीषण शीतलहर का प्रकोप रहा। शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दो साल में राष्ट्रीय राजधानी में जनवरी के महीने में दर्ज सबसे कम तापमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कुछ स्थानों पर कृषि, पशुधन, जल आपूर्ति, परिवहन और बिजली क्षेत्र पर प्रभाव पड़ने की चेतावनी दी है। मौसम कार्यालय ने यह भी कहा कि लंबे समय तक ठंड के संपर्क में रहने से ठंड लग सकती है और किसी को कंपकंपी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, जो इस बात का पहला संकेत है कि शरीर गर्मी खो रहा है और लोगों को घर के अंदर रहना चाहिए।

परामर्श में कहा गया है, ‘‘विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखने के लिए पर्याप्त गर्म तरल पदार्थ पिएं। बाहरी गतिविधियों में शामिल होने से बचें या उन्हें सीमित करें।’’ 

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसमदिल्लीउत्तर प्रदेशबिहारराजस्थानमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत